आज के समय में जो चीजें सबसे कॉमन हैं उसमें से एक सोशल मीडिया भी है। लगभग हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन है और जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन हैं उसमें से अधिकतर आबादी आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगी। आप सोशल मीडिया के इस्तेमाल का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि आज के समय में बच्चों का भी इंस्टा, फेसबुक आदि पर अकाउंट है। आप भी जरूर ही सोशल मीडिया पर होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर तमाम तरह के पोस्ट आते होंगे। उन्हीं में से कुछ ऐसे पोस्ट भी होते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। सोशल मीडिया पर बेकार कंटेंट के साथ अच्छे कंटेंट भी मौजूद होते हैं और वो हर स्क्रोल के साथ बदलते रहते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो नजर आई जिसमें गजब की क्रिएटिविटी दिखाई दे रही है।
Related Stories
वायरल फोटो में क्या दिखा?
अभी जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें दीवार पर लगने वाली एक घड़ी नजर आ रही है। घड़ी दीवार पर टंगी हुई है और वो घड़ी एक तरफ से टूटी हुई है। 1 से लेकर 4 तक के नंबर टूटे हुए हैं और इसी जगह पर शख्स ने अपनी गजब की क्रिएटिविटी दिखाई है। शख्स ने बिल्कुल परफेक्ट जगह पर मिसिंग नंबर को बहुत ही अच्छे से लिखा हुआ है, जिस तरह घड़ी के अंदर बाकी के नंबर लिखे हुए हैं। इतना ही नहीं घड़ी का बॉर्डर भी बनाया हुआ है और वो दीवार पर टंगी हुई है। अब घड़ी की सुई चल रही है और वो बिल्कुल सही समय भी बता रही है। शख्स की इसी क्रिएटिविटी के कारण फोटो वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Superoverr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्रिएटिविटी लेवल हाई है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत बढ़िया क्रिएटिविटी है। दूसरे यूजर ने लिखा- दिमाग लगाया है भाई साहब। तीसरे यूजर ने लिखा- कमाल की क्रिएटिविटी है बॉस ये तो। चौथे यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- काफी क्रिएटिव लोग हैं।
ये भी पढ़ें-
हनी सिंह के फैंस इस बंदे को कभी माफ नहीं करेंगे, Video देख आप भी बोलेंगे- 'बस कर भाई'
आंटी नंबर 1! महिला के डांस का Video सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर लोगों ने किया कमेंट