1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी नंबर 1! महिला के डांस का Video सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर लोगों ने किया कमेंट

आंटी नंबर 1! महिला के डांस का Video सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर लोगों ने किया कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 31, 2025 10:03 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 10:03 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो में एक महिला रैप सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रही है। आप जब महिला का डांस देखेंगे तो आप भी तारीफ करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए और किस वीडियो में क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग अलग-अलग कंटेंट के कई वीडियो को पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं वीडियो में से जो वीडियो सबसे यूनिक और लोगों का ध्यान खींचने वाले होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर उन वीडियो को तो आप भी अपनी फीड पर देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो कभी लड़ाई करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा डांस का भी वीडियो वायरल होता है। अभी एक महिला के डांस का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी फंक्शन का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला जिसने साड़ी पहनी हुई है, वो स्टेज पर खड़ी है। सामने कैमरा मैन खड़ा है और आंटी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। आंटी एक रैप सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। गाने के एक-एक बोल के साथ आंटी के मूव्स बिल्कुल मैच कर रहे हैं। आप सभी ने मिलिंड गाबा का गाना 'दारू पार्टी' सुना ही होगा और आंटी उसी गाने पर डांस कर रही हैं। इस उम्र के लोग आमतौर पर पुराने गाने सुनते हैं और वहीं एक ये आंटी हैं जो रैप सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंटी का गजब का डांस है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंटी महीने भर से प्रैक्टिस कर रही थी। दूसरे यूजर ने लिखा- आंटी नंबर 1। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया डांस है।

ये भी पढ़ें-

हुनर कभी गरीबी नहीं देखती जनाब, अब इस बच्चे के डांस का ही Video देख लीजिए

वाशिंग मशीन कंपनियों को लग सकता है जोरदार झटका, वायरल Video दिखेगा कुछ ऐसा नजारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।