1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाशिंग मशीन कंपनियों को लग सकता है जोरदार झटका, वायरल Video दिखेगा कुछ ऐसा नजारा

वाशिंग मशीन कंपनियों को लग सकता है जोरदार झटका, वायरल Video दिखेगा कुछ ऐसा नजारा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 31, 2025 08:04 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 08:04 pm IST

एक जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को जब वाशिंग मशीन बनाने वाली कंपनियां देखेंगे तो उनको जोरदार झटका लग सकता है कि उन्होंने मशीन किस काम के लिए बनाया और उसका इस्तेमाल किस काम के लिए हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। यहां आपको हर मोहल्ले और इलाके में ऐसे लोग मिल जाएंगे जो अपना दिमाग जुगाड़ करने में बहुत ही तेजी से चलाते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस बात को काफी अच्छे से जानते हैं क्योंकि जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही देखने को मिलते हैं। हर कुछ दिनों में ऐसा कोई न कोई वीडियो दिख ही जाता है जिसमें दिमाग हिला देने वाला जुगाड़ होता है। आपने भी अब तक ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में भी जुगाड़ ही नजर आ रहा है। आइए आपको उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वाशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल

आप सभी को पता है कि वाशिंग मशीन में दो सुविधाएं मिलती हैं। एक सुविधा कपड़े को धोने की होती है तो दूसरी सुविधा उसी कपड़े को सुखाने की होती है। मतलब एक तरफ कपड़े को धोया और दूसरी तरफ कपड़े को सुखा भी सकते हैं। आप सभी ने इन फीचर्स का फायदा उठाया ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी धोए हुए गेंहू को मशीन में सुखाते हुए किसी इंसान को देखा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कपड़े में गेंहू को रख दिया गया है और फिर उसे मशीन से सुखाया जा रहा है। यह जुगाड़ कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हो रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prof_Cheems नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जुगाड़ तो भारी है। दूसरे यूजर ने लिखा- लस्सी मेकिंग से प्रभावित हुए हैं? तीसरे यूजर ने लिखा- आपके खाने में माइक्रो प्लास्टिंग आएंगे। वहीं एक यूजर ने पूछा- इन्होंने आखिर किया क्या है?

ये भी पढ़ें-

दारू अंदर हवाबाजी बाहर! नशे में धुत शख्स की हरकतें हो गई वायरल, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

भाई का आत्मविश्वास तो आसमान छू रहा है, विदेशी लोगों के साथ बेझिझक होकर बनाया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।