1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई का आत्मविश्वास तो आसमान छू रहा है, विदेशी लोगों के साथ बेझिझक होकर बनाया Video

भाई का आत्मविश्वास तो आसमान छू रहा है, विदेशी लोगों के साथ बेझिझक होकर बनाया Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 31, 2025 04:17 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 04:17 pm IST

ताजमहल के सामने एक शख्स ने अपना वीडियो बनाया जो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोग बंदे के कॉन्फिडेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां आपको वो हर कंटेंट देखने को मिलेगा, जिसे आपने कभी खुद की आंखों से नहीं देखा होगा या फिर उसकी उम्मीद नहीं की होगी। जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वो तो इस बात को जरूर समझेंगे। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स जैसा कोई प्लेटफॉर्म हो, हर जगह सुबह से लेकर शाम तक कोई न कोई वीडियो और फोटो वायरल होता ही रहता है। आपकी फीड पर भी वो सभी आते ही होंगे। कभी टैलेंट दिखाने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करने वालों का भी वीडियो वायरल हो जाता है। खैर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इन सभी से अलग है। वीडियो में एक शख्स का गजब का कॉन्फिडेंस नजर आ रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक भारतीय आदमी जो ताजमहल देखने के लिए गया है, वो अपने फोन का फ्रंट कैमरा खोलता है और अपना वीडियो बनाना शुरू करता है। इसके बाद दिखता है उस बंदे का असली कॉन्फिडेंस। वो वहां पहुंचे विदेशी लोगों को बारी-बारी अपने वीडियो में लाना शुरू करता है। पहले एक लड़के के कंधे पर हाथ रखता है और उसे कैमरे में अपने साथ रिकॉर्ड करता है। इसके बाद दूसरे को लाता है, फिर तीसरे के साथ भी ऐसा करता है। टीम में लड़कियां भी थी तो उन्हें भी अपने वीडियो में लेकर आ जाता है। भाई के चेहरे पर एक्सप्रेशन भले ही नजर नहीं आता है मगर उसका कॉन्फिडेंस देखने लायक है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @musafir_vj नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई का कॉन्फिडेंस लेवल अनलिमिटेड।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ने तो गजब कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब कॉन्फिडेंस लेवल है। तीसरे यूजर ने लिखा- बस जीवन में इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- मौज कर दी भाई ने। एक अन्य यूजर ने लिखा- सिगमा है भाई।

ये भी पढ़ें-

स्टंट के चक्कर में भाई ने अपना लाखों का कर लिया नुकसान, अब Video हो रहा है वायरल

बाइक वाले भइया ने कंधे पर बैठाकर बिल्ली को कराया सैर, Video देख आपके भी होंठो पर आ जाएगी मुस्कान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।