1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक वाले भइया ने कंधे पर बैठाकर बिल्ली को कराया सैर, Video देख आपके भी होंठो पर आ जाएगी मुस्कान

बाइक वाले भइया ने कंधे पर बैठाकर बिल्ली को कराया सैर, Video देख आपके भी होंठो पर आ जाएगी मुस्कान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 31, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 02:47 pm IST

सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक सवार के कंधे पर एक बिल्ली के बच्चे को सफर करते हुए देखा जा सकता है।

बाइक सवार के कंधे पर बैठा बिल्ली का बच्चा- India TV Hindi
बाइक सवार के कंधे पर बैठा बिल्ली का बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हमें अक्सर कुछ ऐसी तस्वीरें या वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देख हमारा दिन बन जाता है। हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें एक शख्स अपने कंधे पर अपनी बिल्ली को बैठाए बाइक चला रहा है। इस नजारे को एक ऑटो यात्री ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

ऑटो यात्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया यह प्यारा सा नजारा

वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। जहां एक ऑटो यात्री ने सड़क पर दिल को छू लेने वाला एक नजारा रिकॉर्ड किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बाइक चलाते हुए कहीं जा रहा है। उसके कंधे पर एक प्यारी सी बिल्ली का बच्चा बैठा हुआ है। जो उस बाइक वाले के साथ ही पूरे शहर की सैर पर निकला था। आप देख सकते हैं कि बाइक पर बिल्ली का बच्चा ऐसे बैठा हुआ है जैसे वह अपने इस सफर का खूब आनंद ले रहा हो। बेखौफ बिल्ली का बच्चा शख्स के कंधों पर ऐसे बैठा हुआ था, जैसे कोई बच्चा अपने पिता के कंधे पर।  

लोगों को पसंद आया यह वायरल वीडियो

इस प्यारे से वीडियो को सोशल साइट X पर जस्सिल जमालुद्दीन नाम के यूजर ने शेयर किया है। तस्वीर के साथ-साथ यूजर ने कैप्शन लिखा- “लोल, मैं नहीं समझ पा रहा कि इस बारे में कैसा महसूस करूं, लेकिन निश्चित रूप से इसने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी।” वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर  कमेंट करते हुए लिखा- बिल्ली का बच्चा उसके साथ बहुत सुरक्षित महसूस कर रहा होगा। दूसरे ने लिखा- आज तक इससे प्यारा नजारा मैंने कभी नहीं देखा।

ये भी पढ़ें:

कंपनी ने टेबल पर बिछा दिए 70 करोड़ रुपए, फिर कहा- जितना ले जा सकते हो, ले जाओ

लड़कों ने दोस्त के साथ किया ऐसा भद्दा मजाक, Video देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।