1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कंपनी ने टेबल पर बिछा दिए 70 करोड़ रुपए, फिर कहा- जितना ले जा सकते हो, ले जाओ

कंपनी ने टेबल पर बिछा दिए 70 करोड़ रुपए, फिर कहा- जितना ले जा सकते हो, ले जाओ

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 31, 2025 09:18 am IST,  Updated : Jan 31, 2025 09:18 am IST

चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस के तौर पर जो ऑफर दिया, उसके बारे में उस कंपनी के कर्मचारियों ने कभी सोचा भी नहीं होगा। कंपनी के बोनस ऑफर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नोट गिनते कंपनी के कर्मचारी- India TV Hindi
नोट गिनते कंपनी के कर्मचारी Image Source : SOCIAL MEDIA

कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए हर साल उनकी मेहनत का इनाम बोनस के तौर पर देती है। ऐसे में कई कर्मचारियों को तोहफे में कार, बाइक, घर और कैश जैसी चीजें मिलती हैं। लेकिन एक लिमिट में ही उन्हें बोनस दिया जाता है। हाल में ही चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस दिया। जो बोनस उसने अपने कर्मचारियों को दिया, उसकी चर्चा अब चारों ओर हो रही है। ऐसा बोनस ऑफर शायद ही किसी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया होगा।

'जितना पैसा ले जा सकते हो, ले जाओ', ऑफर 

चीन में क्रेन की इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 'जितना कैश ले जा सकते हो ले जाओ' जैसा ऑफर दिया। जिसमें कंपनी ने एक टेबल पर 11 मिलियन डॉलर यानी 70 करोड़ रुपए के करारे-करारे नोट बिछा दिए और अपने कर्मचारियों को कहा कि इस टेबल पर से जितना नोट उठाकर ले जा सकते हो ले जाओ। वहीं तुम्हारे लिए एक साल का बोनस होगा। लेकिन कंपनी की एक शर्त भी है। वह ये कि एक बार में कर्मचारी जितना नोट गिन सकता है वह गिनकर ले जा सकता है लेकिन इसके लिए उसे सिर्फ 15 मिनट का ही समय मिलेगा।

सोशल मीडिया पर नोट गिनते कर्मचारियों का वीडियो हुआ वायरल

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस कंपनी का नाम हेनान माइनिंग क्रेन लिमिटेड है। इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को यह ऑफर दिया था कि 365 दिन का ऑफर मात्र 15 मिनट में गिन लो। इस ऑफर का लाभ उठाते कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बड़े से टेबल पर खूब सारा नोट बिछाकर रख दिया गया है। जहां कंपनी के कर्मचारी जितना संभव हो सकता है उतना ज्यादा नोट गिनने में लगे हुए हैं। एक कर्मचारी ने तो 15 मिनट में 100K युआन तक के नोट गिन डाले यानी वह शख्स कुल 12.07 लाख रुपए तक के नोट गिनने में कामयाब रहा। ऐसे ही अन्य कर्मचारियों ने भी जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकता था उतने नोट गिने। 

लोगों ने कमेंट कर कंपनी की तारीफ की

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @China_Fact नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- काश ऐसा ऑफर हमारी कंपनी भी देती। दूसरे ने लिखा- वाह! कंपनी ने तो यह बहुत ही नेक फैसला किया है। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट किया और कंपनी के इस फैसले की खूब सराहना की।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'चल निकल यहां से', पार्क में डांस करते हुए रील बना रही थीं छोरियां, देखते ही भड़क गया शख्स, बेइज्जत कर भगाया

VIDEO: पटरी पर दिखा आशिकी का भूत, ट्रेन मारती रही हॉर्न, शख्स रेलवे ट्रैक पर बैठा फोन पर प्रेमिका से करता रहा बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।