1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कलाकारी तो बहुत देखी होगी मगर ऐसी नहीं देखी होगी, Video देखने के बाद लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

कलाकारी तो बहुत देखी होगी मगर ऐसी नहीं देखी होगी, Video देखने के बाद लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2024 01:29 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 01:52 pm IST

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स की कलाकारी देखने को मिली। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने गाय की बॉडी पर बनाई गजब की पेंटिंग Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में कलाकारों की कोई नहीं है। हर शहर और इलाके में एक से बढ़कर एक कलाकार आपको देखने को मिल जाएंगे। कुछ कागज पर गजब की कलाकारी दिखाते हैं तो कुछ लोग दीवारों को अपनी कला से खूबसूरत बनाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अलग-अलग सामान और लकड़ियों पर अपना कला की पेशकश करते हैं। मगर क्या आपने कभी किसी को जानवर के ऊपर कला दिखाते हुए देखा है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों तारीफ की लाइन लगा दी है। अब शख्स ने ऐसी क्या कलाकारी की, उसे जानने के लिए खबर को पढ़ें।

ऐसी कलाकारी कभी देखी है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक काले रंग की गाय नजर आ रही है। उसी गाय पर एक शख्स ने अपनी गजब की कला दिखाई है। शख्स ने गाय के आगे के दो पैरों को रंग करते हुए उसके शरीर पर भी पिंक कलर से पेंट किया है और उसे एक लड़की का रूप दिया है जिसका एक हाथ पीछे की तरफ है। वहीं शख्स ने गाय के पीछे वाले दो पैरों को और ऊपर के हिस्से को रंगते हुए वहा एक लड़के को बनाया है जिसके हाथ में फूलों का गुलदस्ता है। जब गाय को आप देखेंगे तो नजर आएगा कि एक लड़का किसी लड़की को फूल देकर प्रपोज कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक 7 लाख 42 हजार लोगों ने वीडियो को देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जिसने भी यह किया है वह काफी चालाक है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह, क्रिएटिविटी अपने पीक पर है। वहीं एक यूजर ने लिखा- एक आदमी इतना क्रिएटिव कैसे हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

अरे दीदी जगह तो देख लेती! लड़की ने ऐसी जगह बनाई रील जिसे देखने के बाद कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, देखें Video

आज से पहले नहीं देखा होगा ऐसा गजब का स्टंट, Video देखने के बाद आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।