1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने ऐसी जगह बनाई रील जिसे देखने के बाद कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, देखें Video

लड़की ने ऐसी जगह बनाई रील जिसे देखने के बाद कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2024 12:32 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 05:25 pm IST

एक लड़की ने गाने पर डांस करते हुए अपनी रील बनवाई मगर इसके लिए उसने ऐसी जगह चुनी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल लोगों के सिर पर रील बनाने का भूत चढ़ गया है। हर दूसरा या तीसरा इंसान आपको ऐसा मिल ही जाएगा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर अप्लोड करता है। कुछ लोग इसके लिए भी मेहनत करते हैं और अच्छा कंटेंट लिखकर रील बनाते हैं। ऐसे लोगों के वीडियो देखने के बाद जनता उनकी तारीफ भी करती है। मगर कभी-कभी ऐसे रील देखने को मिल जाते हैं जिनकी किसी ने उम्मीद तक नहीं की होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया। आइए आपको वायरल वीडियो और लोगों के रिएक्शन के बारे में बताते हैं।

वॉशरूम में लड़की ने बनाई रील

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की रील बनाते हुए नजर आ रही है। गाने पर डांस के स्टेप्स करते हुए लड़की ने अपनी रील बनाई है। मगर इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की ने वॉशरूम के अंदर यह रील बनाई है। इंडियन कमोड के ऊपर खड़ी होकर लड़की डांस करते हुए नजर आ रही है। आज तक आपने कई रील देखे होंगे जो ट्रेन, मेट्रो या फिर किसी पार्क में बने होंगे। मगर शायद यह पहली रील ऐसी है जिसे वॉशरूम के अंदर बनाया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर abrarismss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'अरे दीदी जगह तो देख लेती।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- बाथरूम सिंगर तो सुना था आज बाथरूम डांसर भी देख लिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- रील जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे बोलते हैं घरवालों का डर। वहीं एक यूजर ने लिखा- घर में अब्बू बनाने नहीं देते।

ये भी पढ़ें-

आज से पहले नहीं देखा होगा ऐसा गजब का स्टंट, Video देखने के बाद आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

बच्चे को झूले में झूला रही थी मां तभी घर के अंदर घुस गया विशालकाय सांप, देखें रूह कंपा देने वाला Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।