1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूसरों के काम में कमी खोजने वालों के साथ ऐसा ही होता है, आप भी देखें Viral Video

दूसरों के काम में कमी खोजने वालों के साथ ऐसा ही होता है, आप भी देखें Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 18, 2024 09:54 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 09:54 pm IST

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें हमेशा दूसरे के काम में कुछ ना कुछ कमी निकालनी ही होती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है मगर अंत काफी मजेदार है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपना मनोरंजन करते हैं। डांस, लड़ाई के अलावा लड़ते हुए लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा कई बार मजेदार वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका सारा तनाव खत्म हो जाएगा और आपके चेहरे के पर हंसी आ जाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि वायरल वीडियो में ऐसा क्या है। तो फिर देरी नहीं करते हैं और आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वह काफी मजेदार है। वीडियो किसी होटल के किचन का है जहां सभी शेफ खाना बनाने और अपने काम को करने में लगे हुए हैं। तभी एक शख्स वहां आता है जो दिखने में हेड मालूम पड़ता है। वह पहले एक शेफ की डिश चखता है और फिर उसमें कुछ इंग्रेडिएंट मिलाकर चला जाता है। इससे पता चलता है कि वह उसकी डिश में कमी बता रहा है। इसके बाद वह दूसरे शेफ के पास जाता और ऐसा ही करता है। लेकिन वीडियो का मजेदार भाग तब आता है जब वह एक कटोरी में रखे लिक्विड को चखता है और अपनी आदत के मुताबिक उसमें भी कुछ इंग्रेडिएंट मिलाकर चला जाता है। इसके बाद एक महिला कर्मचारी वहां आती है और उसमें गंदा स्क्रब डालकर सफाई करने लगती है। इससे पता चल जाता है कि वह लिक्विड पहले से ही गंदा था जिसे वह आदमी चखकर गया। यह सब देखकर एक दूसरी महिला कर्मचारी हंसने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @guru_840 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुछ लोगों की बुरी आदत होती है दूसरों के काम में गलती निकालने की।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अजीब किस्म के लोग होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बढ़िया था। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोग सब जगह होते हैं।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में बिकने वाले पावर बैंक की शख्स ने खोल दी पोल, Video देखने के बाद उड़ जाएंगे आपके होश

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर शुरू हुआ रील बनाने का कारोबार, भोजपुरी गाने पर डांस करती लड़कियों का Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।