1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस लड़के ने तो एकदम से सभी के जज्बात बदल दिए, Video हुआ वायरल तो लोग भी देने लगे रिएक्शन

इस लड़के ने तो एकदम से सभी के जज्बात बदल दिए, Video हुआ वायरल तो लोग भी देने लगे रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 14, 2024 08:37 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 08:37 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का पब्लिक प्लेस पर ऐसी हरकत करता है जिसे देखने के बाद आप कितनी भी कोशिश कर लें, आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स की अजीब हरकत के कारण वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर अच्छे से लेकर अजीब, हर तरह का वीडियो वायरल होता है। सोशल मीडिया पर ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोग अपनी कला को प्रदर्शित करते नजर आते हैं। तो उसी प्लेटफॉर्म पर ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें प्रैंक करने के कारण लोग किसी शख्स को पीट रहे होते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया वायरल वीडियो का अड्डा है जहां हर तरह के वीडियो सुबह से लेकर शाम तक वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया पर आजतक कई तरह के वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो ऐसे भी देखे होंगे जिसमें लोग अजीब हरकत करते हुए नजर आते हैं। अभी एक उसी कैटेगरी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सबसे पहले दिखता है कि कुछ लोग किसी पब्लिक प्लेस पर मौजूद हैं। और वहीं एक शख्स बेहोश होने का नाटक करते हुए नीचे गिर जाता है। पहले लगता है जैसे यह कोई सोशल एक्सपेरिमेंट चल रहा है कि उसकी मदद करने कौन आता है। मगर लोग जैसे ही कुछ रिएक्ट करते, वह उठ जाता है और अजीब सा डांस करने लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Bhincharpooja नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हद हो गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 46 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसको पकड़कर वहीं जूते ठोक देने चाहिए थे। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों में जूते देने चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इसकी वहीं निरमा वाशिंग पाउडर डाल के धुलाई कर देनी चाहिए थी। वहीं एक यूजर ने लिखा- किसी दिन अगर सच में यह घटना हो गई तो लोग ध्यान भी नहीं देंगे।

ये भी पढ़ें-

ऐसे हेवी ड्राइवर से हमेशा सावधान रहें वरना हादसे का शिकार हो जाएंगे, Video देखकर समझ आएगा क्यों?

कुछ लोगों का अंदाज ही जुदा होता है, इन चचा को देखकर ऐसा ही लगता है, आप भी देखें Viral Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।