1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: लंगोटिया यार को देखते ही बावला हुआ दूल्हा, स्टेज से कूदकर पहुंच गया साथ में नाचने

VIDEO: लंगोटिया यार को देखते ही बावला हुआ दूल्हा, स्टेज से कूदकर पहुंच गया साथ में नाचने

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 14, 2024 02:59 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 02:59 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप दूल्हे का डांस देखकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, दूल्हा अपनी ही शादी में स्टेज से उतरकर अपने बचपन के दोस्त के साथ जमकर डांस करने लगता है।

स्टेज से कूदता हुआ दूल्हा- India TV Hindi
स्टेज से कूदता हुआ दूल्हा Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। कई बार दूल्हे-दुल्हन के डांस का वीडियो होता है तो कई बार दूल्हे के दोस्तों के डांस का। हाल में एक दूल्हे और उसके दोस्त का जबरदस्त डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा अपने दोस्त के साथ खुशी से झूमकर नाचते हुए दिख रहा है। दूल्हे के इस डांस वीडियो को देख लोग हैरान रह गए। 

शादी में दोस्त के साथ डांस करते दूल्हे का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शादी समारोह चल रहा है। ल्हा अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर बैठा हुआ है। अचानक तभी दूल्हा अपनी शादी में स्टेज से उतरकर डांस करने लगता है। दरअसल, होता यह है कि दूल्हे की शादी में उसका बचपन का दोस्त अचानक से डांस करते हुए सामने आता है जिसे देख दूल्हा अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पाता और वह स्टेज से कूदकर नीचे अपने दोस्त के साथ डांस करने लग जाता है। दूल्हे को इस तरह डांस करते हुए देख दुल्हन हैरान रह जाती है।  

लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @viralsociety4u नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 लाख लोगों ने देखा और 45 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- मैं भी अपने दोस्ते की शादी में ऐसी ही एन्ट्री लूंगा। दूसरे ने लिखा- हर एक दोस्त जरूरी होता है। तीसरे ने लिखा- दोस्त से बढ़कर कुछ भी नहीं।  

ये भी पढ़ें:

टक्कर खाकर पलट गई कार, हादसे के बाद ड्राइवर का स्वैग देख लोग बोले - गाड़ी रजनीकांत चला रहे थे क्या

सांप को गाजर-मूली की तरह चबा गई ये लड़की, सिर्फ मजबूत दिल के लोग ही देख पाएंगे ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।