1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देसी जुगाड़ से बने चलते फिरते घर का Video हुआ वायरल, मगर यूजर के मन में खटका एक सवाल

देसी जुगाड़ से बने चलते फिरते घर का Video हुआ वायरल, मगर यूजर के मन में खटका एक सवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 14, 2024 03:45 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 03:54 pm IST

एक शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अपनी कारीगरी दिखाकर एक चलता फिरता घर बनाया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग देख चुके हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने बनाया चलता फिरता घर Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। लोगों को बस एक मौके की तलाश होती है और मौका मिलते ही वो अपना जुगाड़ दिखाकर हर किसी को हैरान कर देते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी मौके के इंतजार में नहीं होते हैं। वो दिन भर जुगाड़ के बारे में सोचते रहते हैं और फिर ऐसा जुगाड़ बनाते हैं जिन्हें देखने के बाद हर किसी आंखें खुली की खुली रह जाए। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। चलिए फिर आपका कीमती समय बर्बाद नहीं करते हैं और आपको इस नए जुगाड़ के बारे में बताते हैं। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभी वायरल हो रहे जुगाड़ के वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने झोपड़ी जैसा घर बनाया है। इसके लिए उसने फूस का इस्तेमाल किया है जिसे कहीं-कहीं खर भी कहा जाता है। इस झोपड़ी के नीचे पहिए भी लगे हुए हैं ताकि उसे कहीं भी ले जाया जा सके। इसके अलावा शख्स ने उस झोपड़ी में कूलर, लाइट और देखने के लिए टीवी भी लगाया हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि झोपड़ी में लाइट भी जल रही है और टीवी भी चल रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

यूजर के मन में आया सवाल

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसके आगे तो दुनिया के महंगे-महंगे होटल भी फेल हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपने मन में आया सवाल पूछते हुए लिखा- ये बताओ भाई बिना बिजली के और बिना केबल, डिश या DVD के ये टीवी चलता कैसे है। वहीं कई यूजर्स ने इस जुगाड़ को देखकर उसकी तारीफ की है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: लंगोटिया यार को देखते ही बावला हुआ दूल्हा, स्टेज से कूदकर पहुंच गया साथ में नाचने

गर्लफ्रेंड को पीछे बैठाकर लड़के ने कुछ यूं दौड़ाई बाइक, Video देख लोग बोले - लगता है साथ जीने मरने की कसम खाई है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।