1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड को पीछे बैठाकर लड़के ने कुछ यूं दौड़ाई बाइक, Video देख लोग बोले - लगता है साथ जीने मरने की कसम खाई है

गर्लफ्रेंड को पीछे बैठाकर लड़के ने कुछ यूं दौड़ाई बाइक, Video देख लोग बोले - लगता है साथ जीने मरने की कसम खाई है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 14, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 02:37 pm IST

इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल बाइक पर बैठे नजर आ रहा है। बाइक को लड़का काफी तेज रफ्तार से दौड़ा रहा है। इसी बीच वह स्टंट करने लगता है।

स्टंट दिखाते हुए लड़का- India TV Hindi
स्टंट दिखाते हुए लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कौन-कौन सा हथकंडा नहीं अपना रहे हैं। कई बार तो वायरल होने की जिद्द में अपनी जान पर भी खेल जाते हैं। ऐसे में आमतौर पर लोग सड़कों पर स्टंट दिखाते हुए रील बनाते हैं और एक से एक खतरनाक स्टंट दिखाते हैं। कई बार तो ये हादसे के शिकार हो जाते हैं तो कई बार इनका चालान कट जाता है लेकिन फिर भी इन सबसे ये लोग कोई सबक नहीं लेते। हाल में कुछ ऐसा ही एक स्टंटबाज लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़का भीड़भाड़ वाली रोड पर लड़का स्टंट दिखाते नजर आ रहा है।

Related Stories

स्टंट दिखाते लड़के का वीडियो हुआ वायरल

लड़का अपनी बाइक पर पीछे अपनी गर्लफ्रेंड को भी बैठाए हुए है। एक तो वह अपनी जान खतरे में डाल ही रहा है साथ में वह उस लड़की की जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहा है। लड़का स्टंट के दौरान ऐसे करतब दिखा रहा है जिसे देख लोगों की सांसें अटक गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का काफी तेज रफ्तार में अपनी बाइक को सरपट दौड़ा रहा है। अचनक से लड़का अपनी बाइक के अगले टायर को हवा में उठा लेता है। बाइक अब पिछले पहिए के सहारे चल रही होती है। इस स्टंट को व्हीली कहा जाता है। आमतौर पर यह स्टंट तभी हो पाता है जब कोई इंसान बाइक पर अकेले बैठा हो। लेकिन इस लड़के ने तो अपने साथ अपनी गर्लफ्रेंड को भी बैठा रखा है और ऊपर से वह ऐसी खतरनाक स्टंट कर रहा है। 

पीछे बैठी लड़की की सांसें अटकी

बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने अपना चेहरा मास्क से ढक रखा है। लड़की अपने बॉयफ्रेंड की इस हरकत से बुरी तरह घबराई हुई है। वह मुट्ठी भींचकर लड़के की टीशर्ट को पकड़े हुए है और काफी डरी लग रही है। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @itx_toxic_sa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 2 करोड़ लोगों ने देखा और 21 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।   

ये भी पढ़ें:

टक्कर खाकर पलट गई कार, हादसे के बाद ड्राइवर का स्वैग देख लोग बोले - गाड़ी रजनीकांत चला रहे थे क्या

सांप को गाजर-मूली की तरह चबा गई ये लड़की, सिर्फ मजबूत दिल के लोग ही देख पाएंगे ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।