सोशल मीडिया पर दिन रात कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। मेट्रो में सीट के लिए लड़ते, पब्लिक प्लेस पर रील बनाते और अश्लील हरकत करते लोगों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हुए हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी उन वीडियो को देखे ही होंगे। इन सभी वीडियो के अलावा कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान का अच्छा-खासा मनोरंजन हो जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक शख्स अब तक का सबसे अनोखा स्टंट करते हुए नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
बारिश के समय कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर पानी जमा हो जाता है। उस एरिया को फिर पार करना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक शख्स के लिए हुआ जो साइकिल पर कुछ सामान लेकर जा रहा था मगर उसने अपना दिमाग चलाया और पैर को पानी में रखे बिना पूरा एरिया पार कर जाता है। दरअसल वह साइकिल और अपने बीच में बैलेंस बनाता है और वहां बने घरों की दीवार पर चलने लगता है। साथ में साइकिल भी लेकर चलता है जो उसे बैलेंस बनाने में मदद करता है। अगर आपको अब भी समझ नहीं तो आप एक बार वीडियो को देखें।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @BabaXwale नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यही तो है बादशाह।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 300 लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गजब का स्टंट है। दूसरे यूजर ने लिखा- असली बादशाह है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तरीका भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- बादशाह नहीं किंग बोलते हैं।
ये भी पढ़ें-
NDA गठबंधन के जीतते ही खूशी से झूम उठी सीमा हैदर, Video बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
USA से हारने के बाद पाकिस्तान की खूबसूरत फैन का छलका दर्द, बोली- 'मैं पाकिस्तानी टीम से थक गई हूं'