1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. थार से खतरनाक स्टंट कर लोगों को डरा रहा था शख्स, नोएडा पुलिस ने किया अरेस्ट; गाड़ी भी हुई सीज

थार से खतरनाक स्टंट कर लोगों को डरा रहा था शख्स, नोएडा पुलिस ने किया अरेस्ट; गाड़ी भी हुई सीज

 Published : May 25, 2024 07:08 am IST,  Updated : May 28, 2024 02:18 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 125 में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के पास थार से खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और भारी जुर्माने के बाद उसकी गाड़ी भी सीज कर दी है।

Thar Stunt, Thar Stunt Noida, Thar Stunt Arrested- India TV Hindi
पुलिस ने थार के ड्राइवर प्रिंस मावी को गिरफ्तार कर लिया है। Image Source : X.COM/NOIDAPOLICE

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में थार सवार एक युवक का खतरनाक तरीके से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। नोएडा पुलिस ने स्टंट के नाम पर लोगों को डराने की कोशिश करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मोडिफाइड थार को सीज कर दिया है। आगे के नंबर प्लेट की जगह ‘गुर्जर’ लिखी थार चलाने वाला युवक वायरल वीडियो में लोगों के पास खतरनाक तरीके से अपनी गाड़ी को ले जाते हुए नजर आया था।

थाना सेक्टर 126 में दर्ज हुई थी FIR

पुलिस ने बताया है कि 24 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें  थार चला रहा एक शख्स एमिटी यूनिवर्सिटी सेक्टर-125 नोएडा रोड पर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर थाना सेक्टर 126 में FIR दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने थार के ड्राइवर दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 25 साल के प्रिंस मावी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल थार को भी सीज कर चालान कर दिया गया।

काटा गया था 35 हजार रुपये का चालान

बता दें कि 24 मई को दिन में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर स्टंटबाजी का वीडियो समाने आया था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए गाड़ी का 35 हजार का चालान काटा था। इसके बाद स्टंट करने वाले वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसको पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। DCP विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जैसे ही वीडियो सामने आया ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने वाहन का 35 हजार रुपये का चालान भी काटा और थाना सेक्टर 126 में वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसको पकड़ा गया।

7 सेकंड के वीडियो ने मचाई थी हलचल

आरोपी प्रिंस मावी की गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 7 सेकंड के वीडियो में प्रिंस गलत तरीके से गाड़ी को चलाते हुए दिखाई दे रहा है। रास्ते पर चलते लोगों के पास गाड़ी को लाकर वह जोर से ब्रेक मारता है जिससे लोग डर कर दूर भागते हैं। इसका वीडियो एडिट कर उसमें अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया था। कई लोगों ने इस वीडियो के साथ नोएडा पुलिस को टैग किया था, और आखिरकार युवक पकड़ा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।