1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लापरवाही की भी हद होती है, बाइक पर सवार करते लड़कों का Video देखकर घूम जाएगा आपका सिर

लापरवाही की भी हद होती है, बाइक पर सवार करते लड़कों का Video देखकर घूम जाएगा आपका सिर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 29, 2024 02:28 pm IST,  Updated : May 29, 2024 02:28 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। कुछ लड़के अपनी जान की परवाह किए बिना बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक पर लड़कों ने किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर दिन भर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कुछ वीडियो मजाकिया होते हैं तो कुछ वीडियो में लोग खतरनाक काम करते हुए नजर आते हैं। मनोरंजन से जुड़े वीडियो को देखने के बाद तो हर कोई हंसने लगता है और उसका आनंद उठाता है। मगर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं क्योंकि इसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए दिख जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कभी ना कभी बाइक तो चलाया ही होगा। कुछ लोग तो ऐसे भी होंगे जिन्हें बाइक चलाना ही पसंद होगा। आप सभी को पता होगा कि एक बाइक पर सिर्फ 2 लोग ही बैठ सकते हैं। मगर वायरल वीडियो में तो कुछ अलग ही नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाइक पर एक या दो नहीं बल्कि 5 लोग बैठे हुए हैं। तीन लोग तो सीट पर बैठे हुए हैं, चौथा शख्स पीछे जैसे-जैसे बैठा हुआ है। तो वहीं पांचवा शख्स फ्रंट मडगार्ड पर बैठा हुआ है। सभी बड़े ही मजे से बाइक की सवारी ले रहे हैं मगर ऐसा करना इनकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MojClips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अगर इनको कुछ हो जाएगा तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इनके खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा- एक्शन होना चाहिए, देखिए ये हैं वो लोग जिन्होंने सड़क अपनी समझ रखी है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को गांव और पुलिस वालों को तोड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

सालों पुराने 10-10 रुपये के दो नोटों की अब लाखों में होगी निलामी, यहां जानें इसके पीछे का अहम कारण

डर, वो क्या होता है! शख्स ने कार पर खड़े होकर किया खतरनाक स्टंट, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।