1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर खतरनाक स्टंट करते लड़के का Video हुआ वायरल, बिहार पुलिस ने कही ये बात

बाइक पर खतरनाक स्टंट करते लड़के का Video हुआ वायरल, बिहार पुलिस ने कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 17, 2024 09:12 am IST,  Updated : May 17, 2024 09:12 am IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शख्स बाइक पर खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद बिहार पुलिस ने इस पर रिएक्ट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक पर खड़े होकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन की शुरुआत कुछ नए वीडियो के साथ होते हैं जो इन प्लेटफॉर्म पर वायरल होते हैं। हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी डांस का वीडियो वायरल हो जाता है तो किसी दिन लड़ते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। आपने भी अब तक ना जाने कितने ही वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। आपने अगर गौर किया हो तो सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट करते लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर एक नया वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो में नजर आया कि एक शख्स बाइक की सीट पर बड़े ही आराम से खड़ा है। अब आप सोच रहे होंगे बाइक की सीट पर खड़ा होना खतरनाक स्टंट कैसे हो गया? तो आपको बता दें कि शख्स जिस बाइक की सीट पर खड़ा है, वह बाइक स्टैंड पर खड़ी नहीं है बल्कि सड़क पर चल रही है। जी हां, चलती बाइक पर शख्स खड़ा होकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

बिहार पुलिस ने वीडियो देखकर कही ये बात

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अभी यमराज जी सो रहे हैं इसलिए बच गया।' वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि यह बिहार पुलिस तक पहुंच गया। वीडियो देखने के बाद पुलिस टीम ने भी इस पर रिएक्ट किया और लिखा, 'आपके पास यदि कोई स्पष्ट सूचना है तो हमारे साथ साझा करे उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।' पुलिस के इस कमेंट पर @_iamshukla नाम के अकाउंट से एक कमेंट करते हुए लिखा है, 'थोड़ा सा मेहनत भी कर लीजिए श्रीमान, Bike का no. स्पष्ट रूप से दिखा रहा है और चालान के लिए वीडियो काफी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

शौक बड़ी चीज है! ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइक ने शख्स का खींचा ध्यान, Video बनाकर कही ये बात

शख्स ने दुकान की सेल बढ़ाने के लिए खोज निकाला नायाब तरीका, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।