1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो इंडिया का स्पाइडर मैन, चलती बस के साथ शख्स ने किया हैरान करने वाला कारनामा, देखें वायरल Video

ये देखो इंडिया का स्पाइडर मैन, चलती बस के साथ शख्स ने किया हैरान करने वाला कारनामा, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 26, 2024 09:26 am IST,  Updated : Apr 26, 2024 09:26 am IST

वायरल वीडियो में एक शख्स चलती बस के साथ शख्स कुछ ऐसा स्टंट करता है जिसे देखने के बाद आपको स्पाइडर मैन की याद आ जाएगी।

स्पाइडरमैन की तरह बस पर लटका शख्स- India TV Hindi
स्पाइडरमैन की तरह बस पर लटका शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो अप्लोड होते हैं। इन वीडियो में से जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ ज्यादा खींचते हैं वो वायरल हो जाते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर डांस, स्टंट, लड़ाई-झगड़े और अजीब हरकत करते लोगों का वीडियो काफी वायरल होता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो चलती बस के साथ स्टंट करने लगता है।

वीडियो में क्या दिखा?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स सड़क पर आ रहा है और उसकी नजर सामने से आ रही बस पर टिकी हुई है। बस जैसे ही उसके सामने आती है, वह तैयार हो जाता है। फिर वह बस के साथ थोड़ा दौड़ता है और इसी दौरान वह बस की सबसे पिछली खिड़की को एक हाथ से पकड़कर उससे लटक जाता है। इसके बाद वह अपना दोनों पैरों को बस से चिपका लेता है। शख्स जैसे ही यह करता है, उसे देखकर आपको स्पाइडर मैन की याद आ जाएगी। मगर ऐसा करना काफी खतरनाक है इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप ऐसा खतरनाक स्टंट करने की बिल्कुल भी कोशिश ना करें।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @vipspatel0708 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसी को बताना मत की  स्पाइडर मैन इंडिया में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गजब का टैलेंट है। दूसरे यूजर ने लिखा- गिर गया तो उड़ना भी भूल जाएगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये सही नहीं है।

ये भी पढ़ें-

बाइक पर बैठकर शख्स ने किए लोगों को हैरान कर देने वाले स्टंट, Video देख लोग बोले- 'यमराज छुट्टी पर है'

Toxic Job छोड़कर शख्स ने जश्न मनाते हुए मैनेजर के सामने किया डांस, Video हो रहा है खूब वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।