अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ लोग अपना खुद का काम शुरू कर लेते हैं तो वहीं कई लोग किसी ना किसी कंपनी में काम करने लगते हैं। जो लोग दूसरों की कंपनी में काम करते हैं उन्हें उम्मीद रहती है कि वहां लोग अच्छे हो, उनका मैनेजर उनसे अच्छे से बात करे और उनके काम की तारीफ करे। कुछ लोगों की यह इच्छा तो पूरी हो जाती है मगर अधिकतर लोगों को ऐसा वर्क एनवायरनमेंट नहीं मिलता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ और आखिर में उसने अपने टॉक्सिक जॉब को छोड़ने का फैसला किया। मगर उसने अपने आखिरी दिन कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आप भी हंसने लगेंगे।
Related Stories
शख्स ने क्या किया?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर anishbhagatt नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में शख्स अनिकेत नाम के शख्स के बारे में बताता है। वह बताता है कि अनिकेत सेल्स एसोसिएट है। उसने अपनी जॉब छोड़ दी है। उसका वर्क एनवायरमेंट काफी टॉक्सिक है। इसके बाद वीडियो में अनिकेत कहता है कि 3 साल से काम कर रहा है और सैलरी नहीं बढ़ी। बॉस उसकी बिल्कुल रिस्पेक्ट नहीं करता है। इसके बाद वीडियो में फिर से अनीश भगत आगे की जानकारी देने लगता है। वह बताता है कि उन्होंने अनिकेत की जॉब में आखिरी दिन कुछ अलग करने का सोचा। इसके बाद वीडियो में नजर आता है कि अनिकेत अपने मैनेजर को बाहर बुलाता है और ढोल बजवाकर उसके सामने डांस करने लगता है। यह सब देखकर उसका मैनेजर गुस्सा हो जाता है और सभी को वहां से भगाने लगता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को खबर लिखने से 7 दिन पहले शेयर किया गया था जो काफी वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 63 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैनेजर एक यूनिवर्सल प्रॉब्लम है। दूसरे यूजर ने लिखा- एक्सपीरिएंस लेटर अब नहीं मिलेगा ना। एक अन्य यूजर ने लिखा- हर कोई अपने आखिरी दिन ऐसा ही सेलीब्रेशन डिजर्व करता है।
ये भी पढ़ें-
हे भगवान! फैशन के इस दौर में और क्या-क्या देखना पड़ेगा, Video देख घूम जाएगा आपका सिर
सावधान! IPL के बीच धोनी के नाम से वायरल रो रहा फर्जी पोस्ट, लोगों से मांगा जा रहा 600 रुपए उधार