1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शौक बड़ी चीज है! ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइक ने शख्स का खींचा ध्यान, Video बनाकर कही ये बात

शौक बड़ी चीज है! ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइक ने शख्स का खींचा ध्यान, Video बनाकर कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 17, 2024 07:55 am IST,  Updated : May 17, 2024 07:55 am IST

एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने एक बाइक को दिखाते हुए अपने मन की बात कही है।

Screen Grab- India TV Hindi
ट्रैफिक में खड़े इस बाइक ने शख्स का खींचा ध्यान Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन जब हम सड़कों से गुजरते हैं तो हमें कई चीजें नजर आती हैं। वैसे तो हर दिन की तरह हमें हर चीज नॉर्मल ही दिखती है। हर रोज हमें गाड़ी, दुकानें, सड़क पर चलते लोग आदि दिखते हैं। मगर कोई एक दिन हमें कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जो कुछ अलग होता है और उसके बारे में दूसरों को भी बताने का मन करता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ। उसने सड़क पर एक ऐसी बाइक देखी जिसने उसका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इसके बाद उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर कुछ गाड़ियां खड़ी हैं। उसी बीच एक बुलेट बाइक भी खड़ी है मगर वह थोड़ा स्पेशल है। बाइक में एक्स्ट्रा पहिए लगवाए गए हैं जैसे विकलांग लोगों की बाइक या स्कूटी में होते हैं। बाइक का वीडियो बनाते हुए शख्स कहता है, 'मेरे ख्याल से यह कोई विकलांग व्यक्ति है। यह बुलेट में सपोर्टिंग टायर लगाकर चला रहा है मगर चला बुलेट ही रहा है। ऐसा नहीं है कि स्कूटी या कुछ और चला रहो हो। इसे सलाम है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर haren_1001 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 44 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसपर अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- दिल्ली का है ना भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या पता बाइक लेने के बाद एक्सिडेंट हुआ हो। तीसरे यूजर ने लिखा- शौक है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिल्कुल शौक बड़ी चीज है। वहीं एक यूजर ने लिखा- शौक शौक होता है भाई।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने दुकान की सेल बढ़ाने के लिए खोज निकाला नायाब तरीका, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Viral Video: इस बंदे की डिक्शनरी से 'डर' शब्द मिट गया है क्या? खतरनाक स्टंट देखकर तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।