1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: इस बंदे की डिक्शनरी से 'डर' शब्द मिट गया है क्या? खतरनाक स्टंट देखकर तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: इस बंदे की डिक्शनरी से 'डर' शब्द मिट गया है क्या? खतरनाक स्टंट देखकर तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2024 06:49 pm IST,  Updated : May 16, 2024 06:49 pm IST

एक शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा जो बाइक के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा है। पूरे वीडियो में एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते हुए ही नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक के साथ शख्स ने किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क और सोशल मीडिया, इन दोनों जगहों पर अक्सर ऐसी चीजे दिख जाती हैं जो इंसान का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। सड़क पर जिस तरह अजीबो-गरीब हरकत करते लोग, लड़ते हुए लोग और खतरनाक स्टंट करते हुए लोग दिखते हैं, ठीक वैसे ही सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों के वीडियो दिख जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो तभी दिखते हैं जब वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में होश उड़ाने जैसा क्या है।

ऐसा खतरनाक स्टंट देखा है कभी?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बाइक के साथ खतरनाक से खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि वह बंदा चलती बाइक से पीछे की तरफ उतर जाता है और बाइक को पीछे से पकड़ते हुए उसके साथ ही भागने लगता है। इसके बाद वह बाइक को पकड़कर स्केट की तरह उसके साथ जाने लगता है। वह अपने इन दोनों स्टंट को वीडियो में फिर से रिपीट करते हुए नजर आता है। शख्स के चेहरे को देखकर कोई नहीं सकता है कि उसे जरा सा भी डर लगता है। ऐसा लगता है जैसे इसके दिमाग में डर जैसा कोई ख्याल आता ही नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Cute_girl__29 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसने कौन सा सस्ता नशा कर लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसे प्राणी कहां से आते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- पता करो ये कौन सा नशा आया है मार्केट में। तीसरे यूजर ने लिखा- बीड़ी का कमाल है।

ये भी पढ़ें-

इंडिया सच में बिगनर्स के लिए नहीं है भाई! Video देखकर तो उड़ जाएंगे आपके होश

वो बैकबेंचर है भईया ऐसा ही करेगा, स्टूडेंट की हरकत देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।