1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वो बैकबेंचर है भईया ऐसा ही करेगा, स्टूडेंट की हरकत देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट, देखें Video

वो बैकबेंचर है भईया ऐसा ही करेगा, स्टूडेंट की हरकत देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2024 05:38 pm IST,  Updated : May 16, 2024 05:39 pm IST

एक क्लास में गाना गाते स्टूडेंट का वीडियो अभी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप कितनी भी कोशिश करें, आपकी हंसी नहीं रुकेगी है। इतना ही नहीं आप एक से अधिक बार वीडियो भी देखेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

स्कूल में वैसे तो कई बच्चे होते हैं मगर बैकबेंचर स्टूडेंट्स की अलग ही पहचान होती है। हर क्लास में कुछ बैकबेंचर होते हैं जो अपनी हरकतों के कारण क्लास क्या पूरे स्कूल में फेमस होते हैं। ये स्टूडेंट्स पढ़ाई में कम और मौज-मस्ती में ज्यादा ध्यान लगाते हैं। टीचर से कई बार पिटाई खाने के बाद भी इनकी आदतें नहीं बदलती हैं और पढ़ाई पूरी होने तक ये ऐसे ही रहते हैं। अगर आप अपने स्कूल टाइम में बैकबेंचर रहे हैं तो फिर आप इन सभी बातों से खुद को बड़ी ही आसानी से रिलेट कर पा रहे होंगे। और अगर आप अपने स्टूडेंट लाइफ को याद करने लगे हैं तो फिर वायरल हो रहे वीडियो को भी देख ही लीजिए।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक स्टूडेंट क्लास में खड़े होकर गाना गा रहा है। उसके पास ही उसकी टीचर भी खड़ी है। टीचर का ध्यान अपने फोन में है और क्लास में बैठे बच्चे उस स्टूडेंट का गाना सुन रहे हैं। स्टूडेंट को देखकर ही यह पता चलता है कि यह बैकबेंचर है। क्योंकि वह गाना गाते समय अपनी टीचर को इस तरह से देखता है जैसे मानो वह टीचर के लिए ही वह गाना गा रहा है। अब चूंकि टीचर का ध्यान फोन में तो उसे पता नहीं चलता है मगर क्लास में बैठे दूसरे स्टूडेंट्स को यह साफ-साफ दिखता है जो उन्हें जोर-जोर से हंसने पर मजबूर कर देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @fewsecl8r नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बता दें कि यह वीडियो काफी पुराना हो जो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं भी बैकबेंचर था। दूसरे यूजर ने लिखा- कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहता है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह बेटा शाबास। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई का हार्ट बीट चला गया होगा। वहीं कई ने यूजर्स हंसने वाली इमोजी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

रील के चक्कर में भाईसाहब की रेल बन गई, Video देखकर लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट

शादी की खुशी में पागल हो गया दूल्हा, सड़क पर ही करने लगा Dance, Video देख लोग बोले- 'इसका ये आखिरी डांस है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।