1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी की खुशी में पागल हो गया दूल्हा, सड़क पर ही करने लगा Dance, Video देख लोग बोले- 'इसका ये आखिरी डांस है'

शादी की खुशी में पागल हो गया दूल्हा, सड़क पर ही करने लगा Dance, Video देख लोग बोले- 'इसका ये आखिरी डांस है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2024 03:42 pm IST,  Updated : May 16, 2024 03:42 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है एक दूल्हा खुशी में ऐसा पागल हुआ कि सड़क पर ही लोटपोट होकर डांस करने लगा।

Screen Grab- India TV Hindi
सड़क पर डांस करता हुआ दूल्हा Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ नया और कुछ अनोखा देखने को मिलता है। जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं वो सभी इस बात से सहमत होंगे क्योंकि यहां हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में जुगाड़ देखने को मिल जाता है तो किसी वीडियो में लड़ते हुए लोग नजर आते हैं। इसके अलावा कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा जो आपका मनोरंजन करेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

दूल्हे का ऐसा डांस देखा है कभी?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है एक शख्स सड़क पर खड़ा है। उसने दूल्हे की शेरवानी पहनी हुई और सिर पर दूल्हे वाली पगड़ी भी है। उसके पीछे एक शख्स छाता लेकर खड़ा है। कुछ लोग आस-पास में खड़े होकर ढोल बजा रहा हैं और उसी बीट पर दूल्हा खुशी के मारे उछल-उछल कर डांस कर रहा है। दूल्हा खुशी में इतना डूब गया है कि वह सड़क पर लोट-पोट होकर भी डांस करने लगता है। वहीं पीछे कुछ लोगों की भीड़ भी है जो उस दूल्हे को डांस करते हुए देख रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sambalpuria_ame_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 71 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसका ये आखिरी डांस है। दूसरे यूजर ने लिखा- दुल्हन का मजा है, उसके घर में ही कार्टून देखने को मिलेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- इतनी खुशी मुझे आज तक नहीं हुई। एक अन्य यूजर ने लिखा- देर से ही सही मगर हो गई शादी।

ये भी पढ़ें-

दादाजी शायद पुराने खिलाड़ी हैं, स्टाइल देखकर हर कोई कर रहा है तारीफ, आप भी देखें Video

सांस्कृतिक मेले में ऐसा डांस आपने देखा है कभी? Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।