1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादाजी शायद पुराने खिलाड़ी हैं, स्टाइल देखकर हर कोई कर रहा है तारीफ, आप भी देखें Video

दादाजी शायद पुराने खिलाड़ी हैं, स्टाइल देखकर हर कोई कर रहा है तारीफ, आप भी देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2024 01:29 pm IST,  Updated : May 16, 2024 01:29 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी कहने लगेंगे कि उम्र बस एक नंबर ही होता है। वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स ने ऐसा स्टाइल मारा जो कई जवान लड़के भी नहीं कर सकते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
बुलेट बाइक पर दादा ने दिखाया अपना स्टाइल Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में कई लोग 50-60 की उम्र पार करते ही खुद को बुढ़ा कहने लगते हैं। इनसे पूछो कहीं घूमने जाने के लिए तो कहेंगे कि अब कहां जा पाऊंगा, तुम लोग जाओ, मैं तो घर में ही ठीक हूं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी 70 की उम्र में भी जिंदगी जीने का जज्बा रखते हैं और ऐसी-ऐसी एक्टिविटी करते हैं जिसे करने में जवान लोग भी डरते हैं। सोशल मीडिया ऐसे कई वीडियो से भरा हुआ है जिसमें बुजुर्ग लोग स्टाइल में रहते हुए, खतरनाक स्टंट और एक्टिविटी करते हुए नजर आ जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जो कुछ ऐसा ही है। वीडियो देखने के बाद लोग बुजुर्ग शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं।

दादाजी का स्टाइल देखा आपने?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को काफी देखा जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है एक शख्स जिसके सभी बाल सफेद हो चुके हैं, दिखने में भी उम्रदराज नजर आ रहा है, वह बुलेट बाइक पर बैठा हुआ है। सफेद धोती-कुर्ता में बैठे दादाजी बाइक को स्टार्ट करते हैं, फिर गियर डालते हैं और इसके बाद बड़े ही स्टाइल में बाइक को घूमाकर वहां से चले जाते हैं। उनके स्टाइल के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखें वायरल वीडियो में दादाजी का स्टाइल।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @fewsecl8r नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह दादा कतई कहर। दूसरे यूजर ने लिखा- दादाजी गलत पीढ़ी में पैदा हो गए। तीसरे यूजर ने लिखा- मन से अभी जवां मर्द है। एक अन्य यूजर ने लिखा- उमर कोई भी हो स्टाइल मारने में ही जिंदगी है। एक यूजर ने लिखा- 70 साल का मर्द बोलते।

ये भी पढ़ें-

सांस्कृतिक मेले में ऐसा डांस आपने देखा है कभी? Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

भीषण गर्मी से बचने के लिए ऑटोवाले ने लगाया गजब का दिमाग, जुगाड़ का Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।