1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भीषण गर्मी से बचने के लिए ऑटोवाले ने लगाया गजब का दिमाग, जुगाड़ का Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

भीषण गर्मी से बचने के लिए ऑटोवाले ने लगाया गजब का दिमाग, जुगाड़ का Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2024 12:08 pm IST,  Updated : May 16, 2024 12:17 pm IST

एक ऑटो में गर्मी से बचने का जुगाड़ देख हर कोई हैरान हो गया। एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपने ऑटो में ही लगवा दिया कूलर Image Source : SOCIAL MEDIA

इस देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे भारत के लोगों के खून में ही जुगाड़ बहता है। हर समस्या से बचने के लिए लोगों के पास कुछ ना कुछ जुगाड़ रहता है। शादी में अगर लाइट चली जाती है तो लोग ओला स्कूटर को ही अपना स्पीकर बना लेते हैं और डांस करने लगते हैं। कोई घर पर रखे ड्रम में मशीन लगाता है और उसे वाशिंग मशीन बना लेता है। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। आपने भी कभी ना कभी जुगाड़ का वीडियो देखा ही होगा। और अगर नहीं देखा है तो फिर इस नए वीडियो को देख लीजिए।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

आजकल हर तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से हर इंसान परेशान है। गर्मी इतनी ज्यादा है कि दोपहर के समय लोग बाहर निकलने से बचते हैं। मगर जिन लोगों को बाहर जाना पड़ता है, उन्हें गर्मी सहनी ही पड़ती है। मगर एक ऑटोवाले ने अपना दिमाग लगाकर अपने ऑटो में ऐसा जुगाड़ लगाया जिससे उसे और यात्री, दोनों को ही गर्मी नहीं लगेगी। शख्स ने एक छोटा सा कूलर बनवाया और उसे अपने ऑटो में पीछे फिट करवा दिया। कूलर का साइज इतना छोटा है जितने उसके ऑटो पर फिट हो सके। अब जो भी उसे देख रहा है, वह हैरान हो रहा है। आप भी इस वायरल वीडियो को एक बार जरूर देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HiHyderabad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में इसे AC Auto लिखा हुआ है। वीडियो हैदराबाद का बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सुपर इंवेंशन। एक अन्य यूजर ने लिखा- हबीबी कम टू हैदराबाद।

ये भी पढ़ें-

Jamnapaar Nahi Jaunga: ऑटो पर लिखा मैसेज इंटरनेट पर हुआ वायरल, लोग बना रहे हैं मजेदार मीम्स

इंसानियत अभी जिंदा है, शख्स का काम जीत लेगा आपका भी दिल, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।