1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Jamnapaar Nahi Jaunga: ऑटो पर लिखा मैसेज इंटरनेट पर हुआ वायरल, लोग बना रहे हैं मजेदार मीम्स

Jamnapaar Nahi Jaunga: ऑटो पर लिखा मैसेज इंटरनेट पर हुआ वायरल, लोग बना रहे हैं मजेदार मीम्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2024 11:05 am IST,  Updated : May 16, 2024 11:05 am IST

सोशल मीडिया पर एक ऑटो की तस्वीर अभी काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में ऑटो के पीछे ऐसी बात लिखा है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार भी आ गई।

ऑटो की वायरल हो रही...- India TV Hindi
ऑटो की वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क से गुजरते समय या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को स्क्रोल करते हुए लोगों को कुछ ऐसा नजर आ जाता है जिससे उनका ध्यान जल्दी नहीं हटता है। इसके बाद वह उसे अपने हैंडल से शेयर कर देते हैं और ऐसे हीं चीजे सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। अभी एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है जिसने इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है। इस फोटो के वायरल होने के बाद लोगों ने मीम्स बनाने में भी देरी नहीं की और मजेदार मीम्स भी वायरल होने लगे। आइए अब आपको इस वायरल फोटो और मीम्स दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी कुछ दिनों से एक ऑटो की फोटो काफी वायरल हो रही है। इस ऑटो की फोटो के वायरल होने का कारण उसके पीछे लिखी लाइन है। दरअसल शख्स ने अपनी ऑटो के पीछे 'जमनापार नहीं जाऊंगा' लिखवा रखा है। इसी कारण से सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। शख्स ने अपने ऑटो के पीछे ऐसा क्यों लिखवाया है, इस बात की तो जानकारी नहीं हो पाई मगर फोटो काफी वायरल हो रही है। इतना ही नहीं लोग मजेदार मीम्स भी बना रहे हैं।

यहां देखें वायरल हो रही फोटो

लोग बना रहे हैं मजेदार मीम्स

इस फोटो को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह के मीम्स भी बना रहे हैं। आइए आपको लोगों के मजेदार मीम्स दिखाते हैं।

1. जब आपकी EX जमनापार से हो।

Screen Grab
Image Source : SOCIAL MEDIAवायरल फोटो पर लोग बना रहे हैं मीम्स

2. भईया की वाइफ मायके गई थी जमनापार, उसको कभी वापस ही नहीं लेने जाएंगे अब।

Screen Grab
Image Source : SOCIAL MEDIAवायरल फोटो पर लोग बना रहे हैं मीम्स

3. बैनर देख के भी ऑटो वाले भैया से जमपानापार चलोगे क्या पूछ लिया?

Screen Grab
Image Source : SOCIAL MEDIAवायरल फोटो पर लोग बना रहे हैं मीम्स

कमेंट सेक्शन में दिखे ऐसे कमेंट

इस वायरल फोटो को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लेकिन सईंया रहते हैं जमनापार। दूसरे यूजर ने लिखा- क्योंकि जमनापार में हमेशा जाम लगा रहता है। तीसरे यूजर ने लिखा- हम Uber से बुक कर लेंगे।

ये भी पढ़ें-

इंसानियत अभी जिंदा है, शख्स का काम जीत लेगा आपका भी दिल, देखें Video

मार्केट में आया लड़कों को चूना लगाने का नया तरीका, Video नहीं देखोगे तो बाद में पछताना पड़ेगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।