1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंसानियत अभी जिंदा है, शख्स का काम जीत लेगा आपका भी दिल, देखें Video

इंसानियत अभी जिंदा है, शख्स का काम जीत लेगा आपका भी दिल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2024 06:43 pm IST,  Updated : May 15, 2024 06:43 pm IST

एक शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स ने जानवर के लिए जो काम किया, उसे देखने के बाद आप उसकी तारीफ करने लगेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने पानी पीने में बैल की मदद की Image Source : SOCIAL MEDIA

आप जब भी कोई अखबार या फिर न्यूज देखते होंगे तो ऐसी कई खबरें मिलती होंगी जिन्हें देखने के बाद आपका दिल जरूर दुखता होगा और आप सोचते होंगे कि इस दुनिया में अब इंसानियत नहीं बची है। आपका यह सोचना भी लाजमी है क्योंकि हर दिन ऐसी कई खबरें हमें कहीं ना कहीं से पढ़ने को मिल ही जाती है। मगर इसके बावजूद इस दुनिया में अच्छे लोग हैं जिनके प्रयासों के कारण आप इंसानियत पर भरोसा बनाए रख सकते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो इंसानियत के बचे रहने का बेहतरीन उदाहरण है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो जीत लेगा आपका दिल

आजकल कितनी ज्यादा गर्मी रहती है, यह तो आप सभी को पता है। इतनी भीषण गर्मी में प्यास भी बहुत लगती है। अब इंसान हो या फिर कोई जानवर हो, हर किसी को पानी की जरूरत पड़ती है। इंसान तो कहीं ना कहीं से पानी का जुगाड़ कर लेता है। मगर जानवरों को इसमें थोड़ी दिक्कत आती है। वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखा। एक बैल जिसे प्यास लगी है वह सड़क पर लगे प्याऊ से पानी पीने की कोशिश करता है। मगर वह नल को नहीं खोल पाता है। यह देखते ही एक भला इंसान वहां आता है। वह नल को तब तक दबाकर रखता है जब तक वह बैल पानी पाती है। पूरे वीडियो में वह बैल को पानी पिलाता हुआ ही नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @madhu_quen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आज भी जिंदा है इंसानियत। दूसरे यूजर ने लिखा- अति सुंदर। एक अन्य यूजर ने लिखा- हर किसी की मदद करते चला करो, क्या पता किस गरीब लचार की दुआ लग जाए और आपका जीवन स्वर्ग बन जाए।

ये भी पढ़ें-

मार्केट में आया लड़कों को चूना लगाने का नया तरीका, Video नहीं देखोगे तो बाद में पछताना पड़ेगा

आखिर कौन है 12 साल की बिन्नू रानी जिसके Video हो रहे हैं खूब वायरल? खुद कुमार विश्वास ने की तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।