1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये दुल्हन थोड़ी हटके है! सड़क पर बाइक दौड़ाती महिला का Video हुआ वायरल, लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

ये दुल्हन थोड़ी हटके है! सड़क पर बाइक दौड़ाती महिला का Video हुआ वायरल, लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2024 04:04 pm IST,  Updated : May 15, 2024 04:04 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही है। उसके बाइक चलाने के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Screen Grab- India TV Hindi
सड़क पर बाइक चलाती हुई दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

इंस्टाग्राम हो या फेसबुक हो या फिर ट्विटर हो, हर दिन यहां कुछ ऐसा देखने को मिल जाएगा जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। कई बार तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की लड़ी ही लग जाती है। एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं और हर वीडियो में लोगों को कुछ अलग नजर आता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन कुछ इस अंदाज में नजर आ रही है, जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्ट भी किया है। आइए फिर आपको वीडियो और कमेंट दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में दिखा कुछ ऐसा

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला दुल्हन की तरह पूरी तरह से सजी हुई है। उसकी मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है। मगर वीडियो में हैरान करने वाली बात यह है कि वह सड़क पर स्पोर्ट बाइक चला रही है। आमतौर पर आपने शायद ही किसी लड़की को स्पोर्ट बाइक चलाते हुए देखा होगा, वो भी तब जब वह दुल्हन की तरह सजी हुई हो। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @JittuSingh0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रील्स का लालच है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- सच में गजब है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत शानदार। एक यूजर ने लिखा- कौन सी देवी माता आ गई इसमें की बाइक चला पड़ी।

ये भी पढ़ें-

बारात में ढोल वाले की हरकत देख भड़के लोग, Video वायरल हुआ तो ऑनलाइन भी लग गई क्लास

क्या आपने देखा अम्मा का वायरल Dance? इंटरनेट यूजर्स तो Video देखकर कर रहे हैं तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।