1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्टंटबाजी से लड़की इम्प्रेस करने निकला था शख्स मगर अगले ही पल हो गया उसका 'मोय-मोय', देखें वायरल Video

स्टंटबाजी से लड़की इम्प्रेस करने निकला था शख्स मगर अगले ही पल हो गया उसका 'मोय-मोय', देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2024 12:05 pm IST,  Updated : May 15, 2024 12:36 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का किसी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए बाइक पर स्टंट करते हुए नजर आता है। मगर आखिर में कुछ ऐसा होता है जिसे देख आप भी हंसने लगेंगे।

लड़की के सामने स्टंट करता हुआ शख्स- India TV Hindi
लड़की के सामने स्टंट करता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

बाइक लोगों की मदद के लिए बनाई गई है। बाइक के आ जाने से लोगों को दूर का सफर करने में आसानी होती है। मगर कुछ लोग कूल बनने के लिए बाइक चलाते हैं और जहां उन्हें मौका मिलता है, वो स्टंट करके लड़कियों को इम्प्रेस करने में लग जाते हैं। ऐसा ही एक शख्स ने करने की कोशिश की मगर इसी दौरान उसकी बेइज्जती हो गई। इसी कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप पूरा देख लेंगे तो आपकी हंसी नहीं रूकेगी। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की सड़क किनारे खड़ी होकर किसी वाहन या फिर किसी शख्स का इंतजार रही है। तभी एक लड़का बाइक पर वहां आता है और उसके सामने स्टंट करने लगता है। वीडियो में यह भी दिखता है कि लड़की उसकी तरफ देखती तक नहीं है। मगर लड़का अपनी कोशिश में लगा रहता है। अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और सभी के सामने सड़क पर गिर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @peshorr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसका मिशन सफल हुआ या मोय-मोय हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मोय-मोय हो गया, सफल नहीं हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- मोय-मोय हो गया।

ये भी पढ़ें-

नेशनल हाईवे के बीचोबीच दिखा हैरान कर देने वाला नजारा, Video देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

VIDEO: "सीमा हैदर एक खुफिया जासूस...!", पाकिस्तानी शख्स ने गुलाम हैदर के वकील से फोन पर बात कर किया बड़ा दावा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।