1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नेशनल हाईवे के बीचोबीच दिखा हैरान कर देने वाला नजारा, Video देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

नेशनल हाईवे के बीचोबीच दिखा हैरान कर देने वाला नजारा, Video देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2024 10:59 am IST,  Updated : May 15, 2024 10:59 am IST

सोशल मीडिया पर दो महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। सोशल मीडिया पर वैसे तो डांस, लड़ाई और अजीब हरकत करते हुए लोगों के कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा, उसे देखने के बाद आप इन सभी वीडियो को भूल जाएंगे। वीडियो में दो महिलाएं नेशनल हाईवे पर कुछ ऐसा करती हुई नजर आईं जिसकी किसी ने कभी उम्मीद तक नहीं की होगी। आइए फिर आपका समय बर्बाद किए बिना आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी अपनी गाड़ी से कभी ना कभी नेशनल हाईवे से गुजरे ही होंगे। नेशनल हाईवे पर आपने आजतक सिर्फ गाड़ियों को रफ्तार में गुजरते हुए देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी को नेशनल हाईवे के बीचोबीच छाव में आराम करते हुए देखा है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं छाव में आराम करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है, 'एक बार इनको देखना। नेशनल हाईवे जो कि चलता हुआ है, उसके बिल्कुल सेंटर में छाया में खड़े हैं। ये खड़े क्या हैं, आंटी तो लेट रही हैं।' वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये भारत है, यहां कुछ भी हो सकता है। असंभव भी संभव होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये आराम का मामला है। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है कोई उत्तर प्रदेश का ही है। वहीं कई यूजर्स ने लिखा- यह सब पेड़ काटने का नतीजा है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: "सीमा हैदर एक खुफिया जासूस...!", पाकिस्तानी शख्स ने गुलाम हैदर के वकील से फोन पर बात कर किया बड़ा दावा

जुगाड़ देख रहे हो बिनोद! कैसे एक प्रेशर कुकर को कॉफी मशीन बनाया जा रहा है, Video में शख्स ने दिखाया अपना टैलेंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।