1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: काली साड़ी में लड़की ने मारी बैक फ्लिप, सामने बैठी टीचर्स का मुंह रह गया खुला का खुला

Video: काली साड़ी में लड़की ने मारी बैक फ्लिप, सामने बैठी टीचर्स का मुंह रह गया खुला का खुला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 07, 2024 11:58 pm IST,  Updated : May 07, 2024 11:58 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की साड़ी पहनकर ऐसी ब्लैक फ्लिप मारती है कि आप भी हैरान रह जाएंगे। कॉलेज के एक फंक्शन में उसे ऐसा करते देख टीचर्स भी हैरान रह गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बैक फ्लिप मारती लड़की- India TV Hindi
बैक फ्लिप मारती लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने सोशल मीडिया पर लड़कों को एक से बढ़कर एक स्टंट करते हुए देखा होगा। वे कहीं से भी कूद जाते हैं, साथ में कई ऐसे करतब दिखाते हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाता है। जैसे बैक टू बैक कई बैक फ्लिप मारना, छत से नीचे कूद जाना या एक हाथ से पुलअप्स करना। ये सब उनके बाएं हाथ का खेल होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे कोई लड़की सभी स्टंटबाजों को टक्कर देने के लिए आ गई है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह साड़ी पहने खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में लड़की को शानदार स्टंट करते देखकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।

लड़की ने टीचर्स के सामने मारे बैक टू बैक बैक फ्लिप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बड़े ही आराम से साड़ी में आती है और बैक फ्लिप मार के लोगों को दिखाती है। यह देख अचानक पहले ही पंक्ति में उसकी बैठी टीचर्स का मुंह खुला का खुला ही रह जाता है। सभी हैरानी भरी नजरों से लड़की को ही देखते रह जाते हैं। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो देख लोगों ने की लड़की की तारीफ

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Siya17082000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 10 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, सैंकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़कों को साड़ी पहनना क्यों है? तुम करो और खुश रहो। हर चीज में कंपेयर करना है। क्या लड़कों को बुरा-भला बोलकर ही खुशी मिलती है। एक और यूजर ने लिखा है- मेरी तो आंखें खुली की खुली रह गई है। तीसरे ने लिखा है- धोती पहनकर लड़के भी कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स ने इस लड़की की जमकर तारीफ की है।

ये भी पढ़ें:

"अच्छी पढ़ाई के लिए बेटी को कौन सा परीक्षा दिलावाऊं", जब एक ऑटो ड्राइवर ने सवारी से मांगी सलाह

घर-सोना सब बेच दिया, दो महीने से खाना नहीं खाया, पर्चा निरस्त होने पर फफक पड़ा प्रत्याशी, कहा- काट डालेगा इन सबको

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।