1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांस्कृतिक मेले में ऐसा डांस आपने देखा है कभी? Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

सांस्कृतिक मेले में ऐसा डांस आपने देखा है कभी? Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2024 12:54 pm IST,  Updated : May 16, 2024 01:03 pm IST

सोशल मीडिया पर एक प्रोग्राम का वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहे बैनर के मुताबिक यह एक सांस्कृतिक मेला है मगर जो डांस नजर आ रहा है, उसे देखकर आप भी पूछेंगे कि ये कैसा सांस्कृतिक मेला है?

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। किसी दिन डांस का कोई वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन छोटी मोटी बातों पर लड़ते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि हर नए दिन एक नया वीडियो वायरल हो ही जाता है। कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं तो कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है एक लड़की स्टेज पर भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। स्टेज पर बैठे लोग उस लड़की का डांस देख रहे हैं। मगर हैरानी तब होती है जब कैमरा स्टेज के पीछे लगे बैनर पर जाता है। स्टेज के पीछे बैनर पर प्रोग्राम का नाम लिखा है। जब आप पीछे लगे बैनर को पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह एक सांस्कृतिक मेला है जिसमें लड़की भोजपुरी गाने पर बोल्ड डांस कर रही है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Sanvi6845148 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आजकल सब चलता है। दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- कितना पारिवारिक माहौल है। तीसरे यूजर ने लिखा- सांस्कृतिक के नाम पर कुछ भी। एक अन्य यूजर ने लिखा- अलग लेवल का मेला है ये तो।

ये भी पढ़ें-

भीषण गर्मी से बचने के लिए ऑटोवाले ने लगाया गजब का दिमाग, जुगाड़ का Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Jamnapaar Nahi Jaunga: ऑटो पर लिखा मैसेज इंटरनेट पर हुआ वायरल, लोग बना रहे हैं मजेदार मीम्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।