1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के चक्कर में भाईसाहब की रेल बन गई, Video देखकर लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट

रील के चक्कर में भाईसाहब की रेल बन गई, Video देखकर लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2024 04:54 pm IST,  Updated : May 16, 2024 04:54 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे एक शख्स को ऊंट की सवारी करना भारी पड़ गया। वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
ऊंट की सवारी करना शख्स को पड़ गया भारी Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर किसी को रील्स बनाने की आदत हो गई है। लोग कहीं भी घूमने जाते हैं तो वहां रील्स बनाने लगते हैं और कुछ समय बाद उसे पोस्ट कर देते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो लोग अपने घर पर बैठकर ही रील्स बनाने लगते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि आजकल हर दूसरा इंसान आपको रील्स बनाता हुआ मिल जाएगा। इसी तरह एक शख्स ने सोचा कि जब वह ऊंट की सवारी करेगा तो उसे रिकॉर्ड करके रील बनाएगा। मगर इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ऊंट पर बैठा हुआ है और इसके बाद ऊंट उठता है। मगर उठते हीं ऊंट को ना जाने क्या हो जाता है और वह इधर से उधर भागने लगता है। शख्स उसे कंट्रोल करने की कोशिश करता है मगर कर नहीं पाता है। पूरे वीडियो में ऊंट इधर से उधर से भागता हुआ ही नजर आता है। वहां मौजूद कुछ लोग जब यह देखते हैं तो उसकी तरफ भागते हुए आते हैं। मगर वायरल वीडियो वहीं खत्म हो जाता है और यह पता नहीं चल पाता है कि शख्स ऊंट से नीचे कैसे उतरता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Cute_girl__29 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील के चक्कर में रेल बन गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- और बना ले रील। दूसरे यूजर ने लिखा- खेल खेल में बखेड़ा। तीसरे यूजर ने लिखा- हां बन तो गया। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

शादी की खुशी में पागल हो गया दूल्हा, सड़क पर ही करने लगा Dance, Video देख लोग बोले- 'इसका ये आखिरी डांस है'

दादाजी शायद पुराने खिलाड़ी हैं, स्टाइल देखकर हर कोई कर रहा है तारीफ, आप भी देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।