1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने दुकान की सेल बढ़ाने के लिए खोज निकाला नायाब तरीका, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

शख्स ने दुकान की सेल बढ़ाने के लिए खोज निकाला नायाब तरीका, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 17, 2024 06:48 am IST,  Updated : May 17, 2024 06:48 am IST

एक शख्स ने अपनी दुकान का प्रचार करने और सेल बढ़ाने के लिए ऐसा तरीका खोज निकाला, जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
सेल बढ़ाने के लिए बंदे ने खोजा अनोखा तरीका Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में मार्केट में कॉम्पटिशन काफी बढ़ गया है। इस कारण हर किसी पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी बढ़ गया है। अगर आप अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो मार्केट में लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगे। मगर कुछ लोगों को इस कॉम्पटिशन से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि वो हर वक्त अपना दिमाग चलाते रहते हैं और कुछ अनोखा करने का प्रयास करते रहते हैं। इसी तरह एक शख्स ने अपनी दुकान का सेल बढ़ाने का अनोखा तरीका खोज निकाला और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी उसकी तारीफ कर रहे हैं। आइए फिर आपको उस बंदे का तरीका बताते हैं।

शख्स ने ढूंढा अनोखा तरीका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि कुछ लड़कों का ग्रुप एक जगह खड़े होकर फोन में कुछ देख रहा है। तभी वहां से शख्स गुजरते हुए उन लोगों को मारता और भागकर अपनी दुकान में चला जाता है। इसके बाद सबसे पहले वह दरवाजा लॉक करता है। जिन लड़कों को वह मारकर आया है वो बाहर से दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाते हुए नजर आते हैं। मगर दुकान के अंदर मौजूद शख्स अपनी दुकान का कलेक्शन दिखाते हुए वीडियो बनाने लगता है। बाहर खड़े लड़कों को दिखाते हुए कहता है कि देखिए भीड़ लगी हुई है क्योंकि हमारे पास सेल लगा हुआ है। इस अनोखे आईडिया के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MonuOfficial6 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप अपने शॉप की सेल बढ़ाने के लिए यह तरीका भी अपना सकते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 79 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह गजब का रास्ता है गुरु। दूसरे यूजर ने लिखा- ग्रेट आईडिया। वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- दुकान भी होनी चाहिए ना। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

Viral Video: इस बंदे की डिक्शनरी से 'डर' शब्द मिट गया है क्या? खतरनाक स्टंट देखकर तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

इंडिया सच में बिगनर्स के लिए नहीं है भाई! Video देखकर तो उड़ जाएंगे आपके होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।