1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देखो मौत के साथ लुका छुपी खेल रहा है ये शख्स, Video हुआ वायरल तो पुलिस की भी हो गई एंट्री

देखो मौत के साथ लुका छुपी खेल रहा है ये शख्स, Video हुआ वायरल तो पुलिस की भी हो गई एंट्री

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2024 02:42 pm IST,  Updated : May 20, 2024 02:42 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो समस्तीपुर पुलिस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने बाइक पर खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल के अधिकतर युवा बाइक या फिर कार के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाते हैं। इसके बाद वह इसका रील के फॉर्म में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। लड़के सोचते हैं कि ऐसा करने से वो लोगों की नजरों में कूल बन जाएंगे और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होगा तो वो फेमस भी हो जाएंगे। मगर इन्हें यह नहीं पता कि किसी भी वाहन को चलाते समय खतरनाक स्टंट करना, सीधे तौर पर अपनी मौत को चुनौती देना होता है क्योंकि कब हादसा हो जाए, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है जो बाइक चलाते समय खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है।

शख्स ने बाइक पर किए खतरनाक स्टंट

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। मगर इस दौरान वह नॉर्मल तरीके से बाइक नहीं चला रहा है बल्कि खाली सड़क पर बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा है। सबसे पहले दिखता है कि वह बाइक पर पुश-अप लगाता है। कुछ देर बाद वह पुश-अप बंद करता है और बाइक की सीट पर सीधे खड़ा हो जाता है और अपने हाथों को हवा में उठा लेता है। इतने से उसका मन नहीं भरा था कि इसके बाद वह टंकी पर बैठते हुए आगे पहिए की तरफ अपने पैर लटका लेता है। इस तरह वह एक वीडियो में तीन खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

पुलिस की हुई एंट्री

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बिहार के समस्तीपुर का मालूम पड़ता है क्योंकि वीडियो के कमेंट में समस्तीपुर पुलिस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया है। पुलिस ने ट्विट करते हुए लिखा, 'मामला संज्ञान में है। विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इसी वीडियो के कमेंट में अन्य यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूज ने लिखा- ना हेलमेट है ना कोई डर, गजब है स्टंट के आशिक। दूसरे यूजर ने लिखा- ये स्टंटबाजी एक दिन तुम्हारी जान लेकर ही मानेगी इसलिए सावधान रहें सतर्क रहें और दूसरे की भी जान की परवाह करें।

ये भी पढ़ें-

ऐसी हरकत कौन करता है भाई! शख्स ने बाजार में किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

घर में बैठकर पत्नी का स्केच बना रहा था शख्स, Video देख लोग बोले- 'मौत से खेल रहा है ये आदमी'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।