1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी हरकत कौन करता है भाई! शख्स ने बाजार में किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

ऐसी हरकत कौन करता है भाई! शख्स ने बाजार में किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2024 01:22 pm IST,  Updated : May 20, 2024 01:22 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मजाकिया भी है और साथ ही साथ थोड़ा अजीब भी है। वीडियो देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने पुतलों के साथ खिंचवाई फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर ट्विटर हो, यहां हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो पोस्ट होते हैं। मगर ये सभी वीडियो वायरल नहीं हो पाते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ वही वीडियो वायरल होते हैं जिनका कंटेंट लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींचता है। अगर आप सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आप इस बात को काफी अच्छे से समझ सकते हैं कि सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो जरूर वायरल होता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप जरूर ही इसे 2-3 बार और देखेंगे।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आप जब भी किसी मार्केट में जाते होंगे तो वहां कपड़ों की दुकानों पर नजर जरूर ही पड़ती होगी। इन दुकानों के बाहर कुछ पुतले लगाए गए होते हैं जिनके ऊपर कपड़े डालकर लोगों को डिस्प्ले किया जाता है। अभी वायरल हो रहा वीडियो इन पुतलों से जुड़ा हुआ है। दरअसल एक शख्स ऐसे ही किसी दुकान के बाहर जाता है जहां एक महिला और एक बच्चे का पुतला लगाया गया है। वह बच्चे के पुतले को उठाकर अपनी गोद में रख लेता है और महिला वाले पुतले के पास जाकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद वह शायद फोटो खिंचवाने लगता है। यह एकदम ऐसा था जैसा कोई शादीशुदा आदमी अपने परिवार के साथ फोटो खिंचवाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Zuckerberg2666 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अखंड कुवांरा है भाई तो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब ये दिन आ गए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अब ऐसे फोटो लेने के लिए भी टिकट लेनी पड़ेगी, बड़ा बिजनेस। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या क्या देखना पड़ा रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये दो गुना कुंवारा है। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं।

ये भी पढ़ें-

घर में बैठकर पत्नी का स्केच बना रहा था शख्स, Video देख लोग बोले- 'मौत से खेल रहा है ये आदमी'

इस जुगाड़ का कोई तोड़ नहीं है, महिला ने फोन चलाने की खोज निकाली अनोखी तरकीब, Video भी हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।