1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने कभी खाया है डीजल वाला पराठा? Video देखकर घूम जाएगी आपकी पूरी दुनिया

क्या आपने कभी खाया है डीजल वाला पराठा? Video देखकर घूम जाएगी आपकी पूरी दुनिया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2024 01:11 pm IST,  Updated : May 14, 2024 01:11 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नई रेसिपी देखने को मिली जिसने हर किसी के दिमाग का फ्यूज उड़ा दिया। वीडियो में शख्स डीजल से आलू के पराठे को तलता हुआ नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
ढाबे वाले ने डीजल में फ्राई किया पराठा Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लोगों ने अच्छे खासे खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करने का ठेका ले लिया है। जिसे देखो वह कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करता हुआ ही नजर आता है। कोई चाय के साथ एक्सपेरिमेंट करता है तो कोई पकौड़ों के साथ प्रयोग करता है। सोशल मीडिया ऐसे वीडियो से भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों को गुस्सा भी आता है और उसके मुताबिक वो रिएक्ट भी करते हैं। मगर इस बार एक शख्स ने तो हद ही पार कर दी। आइए आपको उसके एक्सपेरिमेंट के बारे में बताते हैं।

डीजल वाला पराठा कभी खाया है?

आपने आज तक कई तरह के पराठे खाए होंगे। आपने कभी तेल वाला तो कभी घी वाला पराठा खाया होगा। मगर क्या आपने कभी डीजल वाला पराठा खाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स आलू मिक्स पराठे को डीजल से फ्राई कर रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने उससे पराठे का नाम भी पूछा जिसके जवाब में उसने बताया कि वह डीजल पराठा बना रहा है। वीडियो में शख्स बड़े कॉन्फिडेंस के साथ यह भी कहता है कि, 'अगर मजा ना आए खाने में तो रपट लिखाओ थाने में।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @DoctorHussain96 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आगे क्या होगा,हार्पिक परांठा। जब ICMR आपको व्हे प्रोटीन से परहेज करने की सलाह देता है और FSSAI को मसाले में एथिलीन ऑक्साइड के स्तर की परवाह नहीं है तो हम क्या कह सकते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भारत दुनिया की कैंसर राजधानी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इन फूड इन्फ्लुएंसर्स से मेरा मन उठ गया है।

ये भी पढ़ें-

लड़की के सामने हवाबाजी करना लड़के को पड़ गया भारी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

ट्रैफिक में हॉर्न बजाने वालों की इस तरह लगाई जाती है क्लास, आप भी देखें वायरल फोटो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।