1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की के सामने हवाबाजी करना लड़के को पड़ गया भारी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

लड़की के सामने हवाबाजी करना लड़के को पड़ गया भारी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2024 12:19 pm IST,  Updated : May 14, 2024 12:47 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो अभी काफी वायरल हो रहा है। दरअसल एक शख्स लड़की के आगे जाकर अपनी बॉडी दिखाने लगा। इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। अब लोगों ने बाहर का खाना कम कर दिया और इसके साथ ही जिम जाकर बॉडी भी बना रहे हैं। कई लोग अपनी फिटनेस के लिए अपनी बॉडी बनाते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों को दिखाने के लिए बॉडी बनाते हैं। एक बार जब ऐसे लोगों की बॉडी बन जाती है तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो को शेयर करके लोगों का रिएक्शन देखते हैं। वहीं कुछ लोग पब्लिक प्लेस में जाकर अपनी बॉडी का दिखावा करते हैं और उनके रिएक्शन को रिकॉर्ड करते हैं। ऐसा ही एक शख्स ने करने की कोशिश मगर उसके साथ कुछ उल्टा ही हो गया। आइए आपको बताते हैं कि क्या हुआ।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक लड़की गोलगप्पा खा रही है। तभी उसके सामने एक लड़का आता है और अपने बाइसेप्स दिखाने लगता है। मगर लड़की को उसकी यह हरकत पसंद नहीं आती है और वह पहले तो गोलगप्पे का पानी फेंक देती है। इसके बाद उसे सुनाते हुए थप्पड़ भी लगा देती है। वीडियो में लड़की उसे शख्स को डांटती हुई भी नजर आती है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने दो तरह के दिए रिएक्शन

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ITACHIkamui77 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये भी सही है। दूसरे यूजर ने लिखा- निकल गई सारी हवाबाजी। तीसरे यूजर ने लिखा- करवा ली बेइज्जती। वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया। एक यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही ओवरएक्टिंग हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा- स्क्रिप्टेड वीडियो है। तीसरे यूजर ने लिखा- बेकार स्क्रिप्ट है।

ये भी पढ़ें-

ट्रैफिक में हॉर्न बजाने वालों की इस तरह लगाई जाती है क्लास, आप भी देखें वायरल फोटो

मेट्रो और बस कम था जो यहां भी शुरू हो गए, बाइक पर अश्लील हरकत करते कपल का Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।