1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो और बस कम था जो यहां भी शुरू हो गए, बाइक पर अश्लील हरकत करते कपल का Video हुआ वायरल

मेट्रो और बस कम था जो यहां भी शुरू हो गए, बाइक पर अश्लील हरकत करते कपल का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2024 10:50 am IST,  Updated : May 14, 2024 10:50 am IST

सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते कपल का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल चलती बाइक पर अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
अश्लील हरकत करता हुआ कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

नया दिन और नया वीडियो, सोशल मीडिया पर यही देखने को मिलता है। हर दिन कोई नया वीडियो वायरल हो ही जाता है। एक समय था जब सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में ऐसा वीडियो वायरल हो जाता था जिसमें कोई ना कोई कपल अश्लील हरकत करते हुए नजर आ ही जाता है। मगर पिछले कुछ दिनों से ऐसे वीडियो वायरल होने कम हो गए थे। ऐसा लगने लगा कि अब ऐसे अश्लील वीडियो वायरल नहीं होंगे। मगर अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते कपल के वीडियो वायरल होने लगे हैं।

बाइक पर अश्लील हरकत करते दिखे कपल

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है। उस बाइक पर शख्स के आगे टंकी पर एक लड़की उल्टे तरीके से बैठी हुई है और शख्स को गले लगाया हुआ है। लड़का बाइक चला रहा है और लड़की उसे Kiss कर रही है। चलती बाइक पर इस तरह यह कपल अश्लील हरकत कर रहा है। मगर यह दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि इस तरह बाइक चलाने के हादसे भी होते हैं। वीडियो को गाड़ी में जा रहे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vibinwithnikita नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। मगर इस बात की पुष्टि कहीं से नहीं हो पाई कि यह वीडियो कब का है और किस जगह का है। खैर वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक 15 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये कहां के लैला मजनू हैं? दूसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा प्यार करने का तरीका है। तीसरे यूजर ने लिखा- इनका तो चालान कटना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

KKR के फैन ने स्टेडियम में किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, लोगों ने कमेंट्स की लगा दी बौछार

सड़क किनारे सैलून में बाल कटवाते दिखे राहुल गांधी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।