1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब टोपीबाज आदमी है यार! बच्चे की मदद से गेम वाले को लगा दिया चूना, Video हुआ वायरल

गजब टोपीबाज आदमी है यार! बच्चे की मदद से गेम वाले को लगा दिया चूना, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2024 08:07 am IST,  Updated : May 14, 2024 08:07 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी मेले में रिंग गेम खेलता हुआ नजर आ रहा। इसमें गिफ्ट जीतने के लिए शख्स ऐसा तरीका अपनाता है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
जीतने के लिए शख्स ने की चीटिंग Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो देखते ही होंगे। किसी वीडियो में लोग लड़ते हुए नजर आते हैं तो किसी वीडियो कपल अश्लील हरकत करत हुए दिख जाते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो को देखने के बाद लोग तारीफ करते हैं तो कुछ वीडियो देखने के बाद लोग हंसने लगते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और अन्य लोगों की तरह आप उसपर रिएक्ट भी करेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो में क्या नजर आया?

आप सभी कभी ना कभी मेला घूमने के लिए तो गए ही होंगे। मेले में आपको कई तरह के स्टॉल दिखते हैं। किसी स्टॉल पर खाने का सामान होता है तो किसी स्टॉल पर लोग गेम खेलते हैं। हर मेले में रिंग फेंकने वाला गेम तो होता ही है। इस गेम में आपको सामने रखे सामान पर रिंग फेंकना होता है और अगर आपने ऐसा कर लिया तो वह सामान आपका हो जाएगा। वायरल वीडियो में एक शख्स यह गेम खेलता हुआ नजर आता है। मगर जीतने के लिए वह चीटिंग करता है। गेम खिलाने वाले शख्स की नजर जैसे ही हटती है, वह एक बच्चे को अंदर भेजता है जो एक गिफ्ट पर रिंग रख देता है। इसके बाद शख्स दावा करता है कि उसने रिंग फेंका और वह सामान ले लेता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- चूना लगा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- किसी ने नहीं बोला। तीसरे यूजर ने लिखा- बुद्धि बहुत तेज है। एक अन्य यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर है।

ये भी पढ़ें-

Board रिजल्ट को लेकर मजे लेना चाहती थी बुआ मगर भतीजे ने पलट दिया पूरा गेम, देखें वायरल मीम

ये क्या चिम्पैंजी सिगरेट पी रहा है! सोशल मीडिया पर वायरल Video को देख लोग कर रहे हैं रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।