1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये क्या चिम्पैंजी सिगरेट पी रहा है! सोशल मीडिया पर वायरल Video को देख लोग कर रहे हैं रिएक्ट

ये क्या चिम्पैंजी सिगरेट पी रहा है! सोशल मीडिया पर वायरल Video को देख लोग कर रहे हैं रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 13, 2024 02:44 pm IST,  Updated : May 13, 2024 02:44 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चिम्पैंजी सिगरेट पीता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन कमेंट सेक्शन में शेयर कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
सिगरेट पीता हुआ चिम्पैंजी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया सच में बिल्कुल अलग है। यहां कब क्या दिख जाए, आप इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जो लोगों को हैरान और परेशान कर देता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अन्य लोगों ने भी इसे देखा और कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया। आइए फिर बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है और उसके बाद आपको लोगों के कमेंट भी बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक चिम्पैंजी जमीन पर बैठा हुआ है और उसके हाथ में एक जलता हुआ सिगरेट है। इसके बाद वह उस सिगरेट को अपने मुंह में रख लेता है और उससे टाइमपास करने लगता है। इसके बाद वह उस सिगरेट को मुंह से निकालता है और उसा धुंआ छोड़ता है। एक इंसान जैसे सिगरेट पीता है, ठीक वैसे ही चिम्पैंजी भी पीता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर earth.reel नाम के पेज से शेयर किया गया है। मगर इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई कि यह वीडियो कब की है और किस जगह की है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कुछ कहा?

खबर लिखे जाने तक वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह बुरा प्रभाव है। दूसरे यूजर ने लिखा- बेवकूफी और मानवीय अज्ञानता की कोई सीमा नहीं है। एक अन्य यूजर ने इसे बेवकूफी बताया। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने चिम्पैंजी के प्रति दया की भाव रखते हुए उससे दुखी करने वाले इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

अरे अब क्या यह भी ऑनलाइन डिलीवर होगा? Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

स्कूटी को स्टार्ट करने का यह तरीका आपको भी नहीं पता होगा, देखें Viral Video

टाइमपास करने के लिए दोस्तों ने खेला अजीब सा गेम, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।