1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी को स्टार्ट करने का यह तरीका आपको भी नहीं पता होगा, देखें Viral Video

स्कूटी को स्टार्ट करने का यह तरीका आपको भी नहीं पता होगा, देखें Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 13, 2024 12:49 pm IST,  Updated : May 13, 2024 12:49 pm IST

अभी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की स्कूटी को स्टार्ट करने की कोशिश कर रही है। मगर उसका तरीका देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
स्टैंड को किक मारकर स्कूटी स्टार्ट करती दिखी लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। किसी दिन अच्छे डांस का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन रील बनाने के लिए डांस करती हुई लड़की का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए लड़ते लोगों का भी वीडियो काफी वायरल होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक लड़की स्कूटी को स्टार्ट करने लिए किक मारने की कोशिश कर रही है। लड़की स्कूटी को सिंगल स्टैंड पर खड़ी करके किक मार रही है। इसमें भी हैरानी की बात यह है कि लड़की किक की जगह डबल स्टैंड को किक मारकर स्कूटी को स्टार्ट करना चाहती है। लड़की एक बार नीचे झूककर चेक भी करती है मगर उसे अपनी गलती का नहीं पता चलता है और वह फिर से स्टैंड को किक मारकर स्कूटी को चालू करने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- अरे वो एक्सरसाइज कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी प्यार से। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़की है कुछ भी कर सकती है, चाहे तो इंजन में किक मारना शुरु कर दे।  एक अन्य यूजर ने लिखा- चाभी भी ऑफ पर ही होगी। आपको बता दें कि स्कूटी का यह दूसरा वीडियो है जो वायरल हो रहा है। इससे पहले दूसरी महिला का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह स्कूटी पर उल्ट हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाती दिखी थी। आप नीचे दिए खबर के लिंक पर क्लिक करके उस खबर को भी पढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी पर बैठी महिला ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल? लोग भी ले रहे हैं खूब मजे

टाइमपास करने के लिए दोस्तों ने खेला अजीब सा गेम, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।