1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी पर बैठी महिला ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल? लोग भी ले रहे हैं खूब मजे

स्कूटी पर बैठी महिला ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल? लोग भी ले रहे हैं खूब मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 07, 2024 12:49 pm IST,  Updated : May 07, 2024 12:49 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपनी स्कूटी पर कहीं जाती हुई दिख रही है लेकिन वीडियो को ध्यान से देखने पर ही उसके वायरल होने का कारण पता चलेगा।

उल्टा हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाती दिखी महिला- India TV Hindi
उल्टा हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाती दिखी महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब कुछ वायरल ना होता है। किसी दिन डांस का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन मेट्रो में लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में लोगों का टैलेंट नजर आता है तो किसी वीडियो में अजीब हरकत दिखती है। कहने का मतलब यह है कि हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने का क्या कारण है, उसे जानने के लिए आपको दो से तीन बार वीडियो देखना ही पड़ेगा। आइए फिर आपका समय बचाते हैं और आपको बताते हैं कि स्कूटी पर जाती महिला का वीडिया क्यों वायरल हो रहा है।

वीडियो क्यों हुआ वायरल?

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपनी स्कूटी पर कहीं जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में महिला स्कूटी काफी अच्छे से चलाती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा कहीं ऐसा भी नहीं दिखा कि उसने एक साइड का इंडिकेटर दिखाकर दूसरी साइड में स्कूटी मोड़ लिया हो। मगर वीडियो वायरल हो रहा है। इसके पीछे का कारण महिला का हेलमेट है। दरअसल महिला ने हेलमेट को उल्टा पहन लिया है। सड़क पर यह नजारा देखते ही एक शख्स ने वीडियो बना लिया और फिर वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर up78_vlogs_motovlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 44 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या मतलब अभी तक मैं गलत तरीके से हेलमेट का इस्तेमाल कर रही थी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सिक्स स्टार सेफ्टी है। तीसरे यूजर ने लिखा- तुम सब पागल हो, दीदी बिल्कुल सही है। एक यूजर ने लिखा- हेलमेट खा गया दीदी को।

ये भी पढ़ें-

कूल बनने के लिए शख्स ने मारा 'Back Flip', मगर स्टंट करना पड़ गया भारी, देखें Video

रील्स वायरल करने के चक्कर में लोग क्या-क्या करते हैं? Video देखकर पता चलेगी शख्स की बेवकूफी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।