जितने भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते हैं उन्हें काफी अच्छे से पता है कि यहां कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है। हर स्क्रोल के बाद आपको कुछ नया और यूनिक देखने को मिल ही जाता है। किसी वीडियो में अच्छा मनोरंजन हो जाता है तो किसी वीडियो में लोगों का छिपा हुआ टैलेंट दिखता है। वहीं कभी-कभी लड़ाई-झगड़े और अश्वलील हरकत करते लोगों का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। मगर आजकल इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा जुगाड़ के वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर वीडियो में कुछ नया जुगाड़ देखने को मिल जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हमेशा कुछ अलग देखने को मिलता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो भी आपको हैरान कर देगा। अच्छा ये बताइए, कपड़ों को प्रेस करने के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया जाता है। आपने बिल्कुल सही कहा कि उसके लिए तो प्रेस का ही इस्तेमाल होता है। मगर वायरल वीडियो में कुछ अलग नजर आया है। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स कूकर में कुछ पका रहा है। जैसे ही कूकर में सिटी बजती है, वह उसे उतार लेता है और अपने शर्ट को प्रेस करने लगता है। आपने आजतक कई जुगाड़ देखे होंगे मगर शायद ही ऐसा कुछ देखा होगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर deepakjaiswal9902 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 78 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये जुगाड़ इंडिया के बाहर नहीं जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये छिपा हुआ टैलेंट सिर्फ होस्टल वाले स्टूडेंट्स के पास होता है।
ये भी पढ़ें-
देसी कूलर का यह मॉडल आपने देखा या नहीं? Video देखकर उड़ जाएंगे होश