1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस जुगाड़ के आगे सब फेल है, शख्स ने देसी तरीके से बनाया कूलर, Video हो रहा है खूब वायरल

इस जुगाड़ के आगे सब फेल है, शख्स ने देसी तरीके से बनाया कूलर, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2024 07:01 pm IST,  Updated : May 01, 2024 07:01 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे। एक शख्स ने जुगाड़ लगाकर अपने घर में ही कूलर बना लिया है।

शख्स ने बनाया देसी कूलर- India TV Hindi
शख्स ने बनाया देसी कूलर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या दिखा जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी होते हैं। आमतौर पर डांस, लड़ाई के वीडियो तो आप भी देखते होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर इन वीडियो के अलावा ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें लोगों का देसी जुगाड़ देखने को मिलता है। हम और आप जो प्रोडक्ट दुकानों से खरीदकर लाते हैं, उन्हें कुछ लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करके अपने घर पर ही बना लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

घर पर बना दिया कूलर

गर्मी का मौसम आते ही हर कोई तैयारियों में लग जाता है। कुछ लोग अपने घर पर AC खरीदकर लाते हैं तो कुछ नया कूलर लेकर आते हैं। जिन लोगों ने के पास कम पैसा होता है वो स्टैंड फैन खरीदते हैं। मगर एक शख्स ने अपने दिमाग का गजब का इस्तेमाल किया और अपने घर पर ही एक कूलर बना लिया है। शख्स सबसे पहले कूलर में इस्तेमाल होने वाला फैन, घास और मोटर लेकर आया है। इसके बाद उसने एक ड्रम को कूलर के डिजाइन में काटा और एक जगह पर फैन लगाया। उसके बाद बाकि जगहों पर उसने घास को फिट किया। इसके बाद ड्रम को ऊपर से काटा ताकि उसमें पानी डाला जा सके और अंदर मोटर को फिट कर दिया। इसके बाद उसमें तार लगाकर देसी कूलर बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kushal_kanawat_todgarh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखए जाने तक वीडियो को 3 लाख 93 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'यह कला भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हिंदुस्तान में कलाकारों की कमी नहीं है। एक ढूंढों 10 मिलते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अब जा रहा हूं मैं भी सामान लेने। वहीं कुछ यूजर्स ने शख्स को फैन के आगे जाली लगाने की सलाह दी है क्योंकि यह बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

अरे ये किस तरह की मॉडलिंग है भाई? वायरल Video देखकर नहीं रुकने वाली है आपकी हंसी

कीमती सामान को छिपाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, शातिर चोर भी चोरी करने में हो जाएगा फेल, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।