सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किस दिन आपको क्या दिख जाए, आप पहले से इसकी उम्मीद नहीं लगा सकते हैं। सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं तो वहीं कभी इसका उल्ट भी होता है और ऐसा वीडियो दिख जाता है जो इंसान के होश ही उड़ा देता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के ऐसी हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बारे में आपने पहले कभी सोचा तक नहीं होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हैरान करने और हंसा देने जैसा क्या है?
Related Stories
वायरल हो गया वीडियो
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़के सड़क पर मॉडलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने ऐसा कॉस्ट्यूम पहना है जो आपने पहले देखा तक नहीं होगा। वीडियो में एक लड़का प्लास्टिक के प्लेट और फोम की कटोरी का कॉस्ट्यूम पहना है तो दो लड़कों ने बोतल को अपनी बॉडी पर लपेटा हुआ है। एक लड़का फोम और फूल से ड्रेस बनाकर उसे पहना हुआ है। पूरे वीडियो में ऐसे ही अजीब कॉस्ट्यूम पहनकर सड़क पर मॉडलिंग करते हुए लड़के दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'नौकरी ढूंढने के बजाए ये युवा सड़कों पर नौटंकी कर रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रील्स वायरल करवाने के लिए मरा जा रहा है आज का जनरेशन, आजकल कामयाबी का शॉर्टकट रास्ता जो है। दूसरे यूजर ने लिखा- रील्स का चक्कर भैया रील्स का चक्कर। तीसरे यूजर ने लिखा- ये युवा नहीं छपरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सब के दिमाग का तार ढीला हो गया है।
ये भी पढ़ें-