1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कीमती सामान को छिपाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, शातिर चोर भी चोरी करने में हो जाएगा फेल, देखें Video

कीमती सामान को छिपाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, शातिर चोर भी चोरी करने में हो जाएगा फेल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2024 04:04 pm IST,  Updated : May 01, 2024 04:04 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से दंग हो जाएंगे। वीडियो देखने के बाद लोग भी कमेंट में अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो अप्लोड होते हैं। इसमें से कई वीडियो अपने यूनिक कंटेंट के कारण सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। किसी वायरल वीडियो में लोग डांस करते हुए नजर आते हैं तो किसी वीडियो लोग पब्लिक प्लेस पर अजीबो-गरीब हरकत करते हुए नजर आएंगे। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिसमें लोगों का हिडन टैलेंट देखने को मिल जाता है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इन सभी से बिल्कुल अलग है। वायरल हो रहे वीडियो में एक गजब का लॉकर देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक स्विच बोर्ड नजर आ रहा है जिसे दीवार पर सबसे नीचे की तरफ लगवाया गया है। एक शख्स बोर्ड के स्विच को दबाकर बताता है कि इससे कुछ नहीं होगा। इसके बाद वह एक चाभी को प्लग लगाने वाले होल में डालकर उसी तरह घूमाता है जैसे किसी ताले को खोलने के लिए किया जाता है। इसके तुरंत बाद वह खूल जाता है और तब पता चलता है कि यह कोई इलेक्ट्रिक बोर्ड नहीं बल्कि एक हिडन लॉकर है। इस लॉकर में आप अपने कीमती सामान को रख सकते हैं और चोरों से बचा सकते हैं। क्योंकि चोर को इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं होगा कि यह बोर्ड नही एक लॉकर है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lavi____mahal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 68 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- चोर चाभी डालने से पहले हजार बार सोचेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये गजब की टेक्नोलॉजी है। तीसरे यूजर ने इसे Z+ सिक्योरिटी बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- रील बनाकर प्राइवेसी की वाट लगा दी।

ये भी पढ़ें-

पासवर्ड चोरी होने का सता रहा डर! दिल्ली पुलिस ने बताया ऐसा जुगाड़ की अब हैकर कभी नहीं कर पाएंगे सिस्टम हैक

एक्शन चायवाले के बाद अब मार्केट में आया डांसिंग डोसा वाला, डिश बनाने का तरीका देख हो जाएंगे दंग, Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।