1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक्शन चायवाले के बाद अब मार्केट में आया डांसिंग डोसा वाला, डिश बनाने का तरीका देख हो जाएंगे दंग, Video वायरल

एक्शन चायवाले के बाद अब मार्केट में आया डांसिंग डोसा वाला, डिश बनाने का तरीका देख हो जाएंगे दंग, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2024 01:39 pm IST,  Updated : May 01, 2024 01:39 pm IST

सोशल मीडिया पर एक डोसा वाले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स बड़े ही यूनिक तरीके से डोसा बनाता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल डांसिंग डोसा वाला- India TV Hindi
वायरल डांसिंग डोसा वाला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। इस दुनिया में आपको हर दिन कुछ अनोखा देखने को मिल ही जाएगा। कभी अजीबो-गरीब हरकत करते हुए शख्स का वीडियो वायरल हो जाएगा तो कभी खाने के साथ अजीब एक्सपेरिमेंट करते लोगों का वीडियो दिख जाएगा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कभी-कभी अजीब एक्शन के साथ डिश तैयार करने वाले लोगों के भी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। अभी कुछ दिनों पहले ही एक चायवाले का वीडियो वायरल हुआ था जो यूनिक एक्शन करते हुए चाय बनाता था। इसलिए उसे लोग सूरत का एक्शन चायवाला भी बोलते हैं। अब एक डोसे वाले का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने स्टॉल पर कस्टमर के लिए डोसा बना रहा है। मगर उसका तरीका काफी अजीब है। शख्स अजीब स्टाइल में डांस करते हुए लोगों के लिए डोसा तैयार कर रहा है। इसी कारण से शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्शन चायवाले के बाद यह दूसरा वीडियो है जिसमें कोई शख्स यूनिक स्टाइल में अपना काम करता दिखा दे रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर foodie_saurabh_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डांसिंग डोसामेकर इन इंडिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख 36 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ओवर एक्टिंग कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका पूरी शरीर काम कर रहा है लेकिन अब तक कोई काम पूरा नहीं हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- जल्दी करो कल सुबह पनवेल निकलना है।

ये भी पढ़ें-

क्या आपने कभी खाए हैं गुलाब के बने पकौड़े? Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

वेडिंग कार्ड को इस तरह आप कर सकते हैं Reuse, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।