हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल हो ही जाता है जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। कभी कोई चॉकलेट का पकौड़ा बनाता दिखता है तो किसी वायरल वीडियो में महिला मछली की चाय बनती हुई नजर आती है। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें लोग फूड के साथ अजीब एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आ जाते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आपके दिमाग का फ्यूज उड़ना तय है।
Related Stories
लड़की ने बनाए गुलाब के पकौड़े
आपने आजतक अलग-अलग तरीके के कई पकौड़े खाए होंगे। आपने कभी प्याज, कभी पनीर तो कभी नॉर्मल आलू के पकौड़े खूब खाए होंगे। लेकिन एक शख्स ने अपनी सोच को काफी आगे ले जाते हुए सीधे गुलाब के ही पकौड़े बना डाले। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने बेसन में गुलाब को डाला हुआ है और इसके बाद वह बारी-बारी उन्हें तेल में तलता हुआ भी नजर आता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gyanibabanitesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब ये भी देखना बाकी था। दूसरे यूजर ने लिखा- स्वाद हद से ज्यादा बुरा होगा यार। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको अस्पताल ले जाओ। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गया।
ये भी पढ़ें-
वेडिंग कार्ड को इस तरह आप कर सकते हैं Reuse, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
बेटे के लिए लड़की खोजने का ऐसा तरीका देखा है कभी, Video हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल