1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वेडिंग कार्ड को इस तरह आप कर सकते हैं Reuse, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

वेडिंग कार्ड को इस तरह आप कर सकते हैं Reuse, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2024 11:38 am IST,  Updated : May 01, 2024 11:38 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला लोगों को दिखा रही है कि वे किस तरह एक शादी के कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शादी के कार्ड से महिला ने बनाया लिफाफा- India TV Hindi
शादी के कार्ड से महिला ने बनाया लिफाफा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन के अलावा ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिन्हे देखने के बाद लोग कुछ ना कुछ सीख सकते हैं। हर दिन तो सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल नहीं होते हैं लेकिन कुछ दिनों के अंतराल में ऐसे वीडियो आपको देखने को मिल ही जाएंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला शादी के कार्ड को रीयूज करना सीखा रही है। वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे और सोचेंगे कि हमने ऐसा तो कभी सोचा ही नहीं था। आइए फिर जानते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

शादी के कार्ड का Reuse

शादी के सीजन में हर किसी के घर में कोई ना कोई शादी का कार्ड तो देकर जाता ही है। अब जिनके यहां से शादी का निमंत्रण आता है और उनकी शादी में जाते भी होंगे। शादी में जाते समय कई लोग तोहफा लेकर जाते हैं तो कई लोग लिफाफा देते हैं। वायरल वीडियो में एक महिला यह बता रही है कि अगर आप शादी में लिफाफा देते हैं तो फिर आपको दुकान से लिफाफा खरीदने की जरूरत नहीं है। आप शादी के कार्ड के कवर को अच्छे से काटकर उससे ही एक सुंदर लिफाफा बना सकते हैं। वीडियो में महिला अच्छे से बता रही है कि किस तरह से आपको कितने CM कवर को काटना है और फिर उसे किस तरह से चिपकाना है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में 'शादी के कार्ड का दोबारा उपयोग कैसे करें' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 42 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। मगर वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने 'WOW' लिखकर इसकी तारीफ की। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जिसने ऑनलाइन वाट्सएप पर भेजा हो कार्ड, उसको कैसे रीयूज करूं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई कितना खाली हो सकता है, ये उसी बात का प्रमाण है। मैं 5 रुपया का लिफाफा ही खरीद लूंगा।

ये भी पढ़ें-

बेटे के लिए लड़की खोजने का ऐसा तरीका देखा है कभी, Video हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

100 साल पुराने खाट का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो देख लोगों ने किया रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।